फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16वीं जिलास्तरीय कराटे चैंपियनशिप में स्कूल की टीम ने 31 पदक जीत पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
कराटे में 31 पदक जीतने वाली टीम का स्वागत
विज्ञापन

रादौर। ग्लोब हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने 16वीं जिलास्तरीय कराटे चैंपियनशिप में परचम लहराया। स्कूल के कराटे प्रशिक्षक चमनलाल ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने 31 पदक जीतकर द्वितीय स्थान पर कब्जा जमाया। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में भौमिक, निष्चयजीत, प्रियल, मनक, महक, सलोनी व लुभांशी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। अभिनव, केशव, कार्तिक, रजत, दिवजोत, लक्ष्य, इशू, अंश, उदित, चिरायु, युवराज, जयंतवीर, अनमोल व वाणी ने रजत पदक जीता। योगित, सुवंश, पार्थ, नैतिक, लेविन, यश, आरुष, जगप्रीत, देवांश, कविश व जयंतीका ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। विद्यालय में लौटने पर विजेता खिलाड़ियाें का स्वागत किया गया। मौके पर मारकंडेय राय, अमित सिंघल, सुशील शर्मा, अनीता जिंदल, रजनी शर्मा, मोनिका पांचाल, पूनम गर्ग, नवजीवन ढींगरा, ज्योत्सना, प्रियंका, आशिमा, पारुल, प्रीती, सोनू शर्मा, मीनाक्षी, सुशील कुमार, ज्योति, कमलजीत कौर, सोना अरोरा, दिव्या सैनी, रेनू सहित स्कूल का स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फोटो-26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें