फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण गर्मी से झुलसा शहर, तापमान 4

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार मई का सबसे गर्म दिन, तापमान 48 डिग्री के पार
विज्ञापन

अगले एक सप्ताह तक रहेगा यही हाल
यमुनानगर
जिले में सोमवार मई महीने का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में अधिकतम तापमान जहां 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिनभर झुलसाने वाली गर्मी से जहां आम जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। इस वर्ष पहली बार मई के महीने में अधिकतम तापमान 48 डिग्री हुआ। तेज धूप के चलते हवा में गर्मी थी, इससे लोगों को लू का अहसास हुआ। दिन में भरी दोपहरी में आम आदमी सड़क पर मजबूरी में ही निकल रहा है। अधिकतम लोग बारह बजे से लेकर चार बजे तक घर या अपने प्रतिष्ठान पर ही आराम करते हैं।
बॉक्स:
सड़कों व बाजारों से रौनक गायब
गर्मी का आलम यह रहा कि इंसान से लेकर पशु पक्षी भी व्याकुल दिखाई दिए। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का असर बढ़ता गया। दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखा। घरों में भट्टी सी तपन से परेशान लोग पेड़ों के नीचे राहत की सांस लेते दिखे। बाजारों में चहल-पहल व रौनक बिल्कुल कम हो गई है। सड़कें सूनी नजर आने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
डिहाइड्रेशन होने की संभावना
सिविल अस्पताल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. विजय दहिया ने बताया कि इंसान के शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन होने की संभावना बढ़ जाती है। गर्मी में ज्यादा देर धूप में रहने से शरीर से अधिक मात्रा में पसीना निकलने के कारण पानी की कमी हो जाती है। इससे सिरदर्द, थकान, सुस्ती, भूख का कम होना, बदन में ऐंठन, उल्टी होना, पेट में दर्द, जलन, दस्त होना, चक्कर आना साथ ही मानसिक संतुलन बिगड़ने जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। इंसान का शरीर 37 डिग्री तक तापमान सहन करने में सक्षम होता है। तापमान इससे ऊपर जाने पर शरीर में कई प्रकार की दिक्कत महसूस होने लगती है। शरीर से पानी खत्म होने लगता है, खून गाढ़ा हो जाता है। लिहाजा जरूरी सावधानी न बरतने पर बच्चे बहुत जल्दी बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते हैं।
बॉक्स:
बाहर निकल रहे हों तो बरतें सावधानी
- चुस्त कपड़े की जगह ढीले कपड़े पहनें, ताकि शरीर में बाहर की हवा लगती रहे।
- सूती कपड़े पहनना ज्यादा बेहतर होगा। सिंथेटिक, पॉलिस्टर कपड़े पहनने से बचें।
- खाली पेट घर से बाहर न निकलें, अधिक देर भूखे रहने से बचें।
-शिकंजी, ठंडा शर्बत या पानी पी कर निकलें, पानी की बोतल लेकर चलें
- बहुत अधिक पसीना आने पर तुरंत ठंडा पानी न पिएं। सादा पानी पिएं।
बॉक्स:
स्कूल जा रहे बच्चों का रखें ख्याल
- छाते का इस्तेमाल करें और पूरी तरह शरीर ढकने वाले कपड़े पहनाएं।
- गहरे रंग के कपड़ों की जगह बच्चों को हल्के रंग या सफेद कपड़े ही पहनाएं।
- बच्चों के पेशाब का रंग चेक करते रहें, पीला होने पर उसे ज्यादा पानी पिलाएं।
अगले 10 दिन का अनुमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
22 मई: 45-28
23 मई: 43-25
24 मई: 43-24
25 मई: 44-24
25 मई: 44-24
26 मई: 45-26
27 मई: 46-27
28 मई: 47-29
29 मई: 45-29
30 मई 46-30
फोटो नंबर-23, 24, 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें