फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीटीपी ने अवैध कालोनी में बने निर्माण ढहाए

विज्ञापन
विज्ञापन
डीटीपी ने अवैध कालोनी में बने निर्माण ढहाए
विज्ञापन

यमुनानगर
नियंत्रित क्षेत्र बिलासपुर के गांव चंदा खेड़ी में की जा रही अनाधिकृत कालोनी से डीटीपी की टीम ने अवैध निर्माण ढहा दिया। जिला नगर योजनाकार अनिल कुमार नरवाल ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान डयूटी मैजिस्ट्रेट बिलासपुर के तहसीलदार रोशन लाल, थाना प्रबंधक बिलासपुर और वे स्वयं डेमोलिशन के दौरान मौके पर तैनात रहे। उन्होंने बताया कि यह अवैध कालोनी जिसका क्षेत्रफल लगभग 4.6 एकड़ जिसमें मिट्टी की सड़कें व एक कमरा जो जगाधरी-बिलासपुर अनुसूचित सड़क की 30 मीटर वर्जित पट्टी में बनी हुई थी को मौके पर तोड़ा गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
उन्होंने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र एक्ट नम्बर 41 ऑफ 1963 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे व बलबीर सिंह, धर्मबीर सिंह, कुलदीप सिंह, जगबीर सिंह, बाबू राम वगैरह द्वारा आदेशों की पालना नही की गई। भू-मालिकों द्वारा अवैध कालोनी की स्थापना करने से पहले आवश्यक अनुमति नही लेने के कारण इस अवैध कालोनी एवं अवैध निर्माण की कार्यवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डीसी की तरफ से आदेश जारी किए किए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति किसी अवैध कालोनी में कोई भी प्लाट आदि की खरीद-फरोख्त न करें ओर न ही नेशनल हाइवे एवं अनुसुचित सड़क की 30 मीटर वर्जित पट्टी तथा नियंत्रित क्षेत्र में अवैध निर्माण न करें। यदि कोई व्यक्ति अवैध निर्माण करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें