फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने निगम स्टोर पर ताला जड़ सफाई उपकरण लेने से अधिकारियों को रोका, पौने घंटे बाद सीएसआई ने समझाकर खुलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार के कर्मियों से सफाई कराने पर भड़के हड़ताली, ट्रॉलियां रोककर सड़कों पर उतरवाया कचरा
विज्ञापन

11वें दिन 665 में से 413 कर्मी रहे हड़ताल पर, ठेकेदार व नालों की सफाई पर रखे कर्मियों से कराई गई शहर की सफाई
कर्मचारियों ने निगम स्टोर पर ताला जड़ सफाई उपकरण लेने से रोका, पौने घंटे बाद सीएसआई ने समझाकर खुलवाया
जगाधरी मार्ग पर ठेकेदार की ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोक कर सड़कों पर ही उतरवा दिया कचरा, पुलिस बुलाकर कराई सफाई
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
ट्विनसिटी में सफाई का जिम्मा संभाले 665 में से शनिवार को 413 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। दोनों शहरों की बिगड़ती सफाई व्यवस्था को देख नगर निगम ने ठेकेदार व नालों की सफाई पर लगे कर्मियों से शहर की सफाई कराई। इसका पता चलते ही हड़ताली कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने नगर निगम स्टोर पर ताला जड़ कर ठेकेदार के कर्मियों को सफाई उपकरण लेने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि ठेकेदार का जिम्मा सिर्फ शहर के तीन वार्डों में है, उसे अन्य वार्डों में सफाई नहीं करने देंगे। सूचना पाकर पुलिस बल समेत पहुंचे चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन ने कर्मचारियों को समझाकर पौने घंटे बाद ताला खुलवाया। उधर, शहर के दो स्थानों पर हड़ताली कर्मचारियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रोक उनका कूड़ा सड़कों पर ही उतरवा दिया। बाद में जगह-जगह पुलिस की निगरानी में सफाई व उठान कार्य किया गया।
11 दिन से बैठे हैं हड़ताल पर
अग्निशमन सेवा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले चल रही हड़ताल के ग्यारहवें दिन नगर निगम के अंतर्गत लगे यमुनानगर व जगाधरी के 141 स्थाई व 224 अस्थाई कर्मचारी शनिवार को भी हड़ताल पर रहे। इससे 150 टन कचरा उगल रहे दोनों शहरों से करीब सौ टन कचरे का उठान ही हो पा रहा है। जबकि 50 टन कचरा शहर के पॉश एरिया से विभिन्न कॉलोनियों में सड़कों व कूड़ेदान में रोज सड़ रहा है, जिससे उठती दम घोंटती दुर्गंध व मक्खियों से फैलती बीमारियों से शहरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने डाला अडंगा
नगर निगम ने हड़ताल के असर को कम करने के लिए शहर के तीन वार्डों में सफाई का जिम्मा संभाले ठेकेदार को अन्य 17 वार्डों की भी सफाई पर लगाया। इसके साथ नालों की सफाई पर लगे करीब सौ कर्मचारियों को भी बुलाकर शनिवार को शहर की सफाई कराई, लेकिन इसके शुरुआत में ही नगर निगम यमुनानगर कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठे हड़ताली कर्मचारी भड़क गए। कुछ कर्मचारियों ने इसमें अड़ंगा डालने का प्रयास करते हुए निगम के स्टोर पर ताला जड़ ठेकेदार के कर्मचारियों को सफाई उपकरण लेने से रोक दिया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से सड़क पर उतरवाया कचरा
जगाधरी मार्ग पर ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा कचरे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले जाए जाने के दौरान कुछ हड़ताली कर्मचारी उसके आगे खड़े हो गए। कर्मचारियों ने चालक आगे जाने के बजाए तुरंत सड़क पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉली से कचरा उतारने को कहा। कर्मचारियों ने सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से सारा कचरा उतरवा दिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत चालक को वहां से चलता कर दिया। सड़क पर बिखरा कचरा उड़कर चारों ओर बिखर गया और राहगीरों व वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना। इसकी सूचना मिलने पर सीएसआई अनिल नैन ने पुलिस को सूचना दी। बाद में मौके से कचरे का उठान किया गया। इसी तरह जगह-जगह पर पुलिस की मदद से सफाई व कचरे के उठान का कार्य किया गया।

कर्मचारी बोले- मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन ही रखेंगे हड़ताल
शनिवार को भी अग्निशमन सेवा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले यमुनानगर व जगाधरी में हड़ताली कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जगाधरी जोन प्रधान विक्की परोचा व यमुनानगर वरिष्ठ उपप्रधान राजकुमार ने कहा इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि वह मांगें पूरी न होने तक किसी भी कीमत पर हड़ताल से नहीं लौटेंगे और यह हड़ताल तब तक अनिश्चितकालीन ही रहेगी। मौके पर कर्मचारी नेता महीपाल सोढे, मांगेराम तिगरा, राजकुमार धारीवाल, संजय कुमार, रमन, राजविंद्र सिंह, प्रेमचंद साढौरा, राजन, सोनू, संजीव, मुकेश, रविचंद, पवन आदि मौजूद रहे।

आधे से ज्यादा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से नालों की सफाई पर लगे सौ कर्मचारियों व ठेकेदार के कर्मचारियों से भी अन्य वार्डों की सफाई व साथ-साथ कचरे उठान कराया गया। हड़ताली कर्मचारियों द्वारा स्टोर पर ताला लगाने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को समझाकर ताला खुलवा कर सफाई उपकरण मुहैया करवा दिए गए। ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रोककर सड़कों पर कचरा गिराए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की मदद से शहर में जगह-जगह सफाई कराई गई।
विज्ञापन

अनिल नैन, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी।


निगम प्रशासन ने बनाया कंट्रोल रूम, व्हाट्स एप से सफाई की दिक्कत होगी दूर
यमुनानगर। डीसी एवं नगर निगम कमिश्नर गिरीश अरोड़ा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सरकार के आदेशानुसार नगर निगम यमुनानगर कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस पर सफाई से संबंधित समस्या बारे व्हाट्स एप नंबर 7082410824, हेल्पलाइन नंबर 180030709777 और 01732-237841 स्वच्छ मैप एप पर सूचित कर सकते हैं। यहां शिकायत 24 घंटे दर्ज करवा सकते हैं।
फोटो-22 से 26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें