फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सांसद दीपेंद्र ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह से जेल में 25 मिनट की मुलाकात-

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद दीपेंद्र ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह से जेल में 25 मिनट की मुलाकात
विज्ञापन

- सांसद के साथ आए एडवोकेट धनेंद्र हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
पूर्व मंत्री निर्मल सिंह को मिलने के लिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को जिला जेल पहुंचे। उनके साथ सीनियर वकील धनेंद्र हुड्डा भी थे, जिन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जमानत करवाई है। इसके अलावा निर्मल सिंह की बेटी चित्रा व बेटा उदयवीर भी साथ थे। उन्होंने जेल के कमरे में पूर्व मंत्री से करीब 25 मिनट बातचीत की। इस दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने निर्मल सिंह का हालचाल वे सेहत के बारे में पूछा। दीपेंद्र के साथ वकील धनेंद्र हुड्डा ने भी निर्मल सिंह के साथ केस को लेकर उनके साथ काफी देर बात की। दीपेंद्र ने पूव मंत्री से कहा कि उन्होंने अवैध खनन का विरोध किया है जो कि सही है। इस मसले पर पूरी कांग्रेस आपके साथ है।

इस मुद्दे को संसद में उठाऊंगा : दीपेंद्र हुड्डा
सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पूर्व मंत्री से मिलने के लिए जेल आने का पता चलने पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी जेल में पहुंच गए। पूव मंत्री से मिलने के बाद बाहर आए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ सरकार ने बदले की भावना से मुकदमा दर्ज कराया है। लेकिन हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि संसद सत्र शुरू होने पर मैं इस मुद्दे को संसद में उठाऊंगा। सांसद ने कहा कि इस मामले में पूर्व मंत्री पूरी तरह बेकसूर है। मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, बृजपाल छप्पर, डा बीएल सैनी, जाकिर हुसैन, सोनू, राजकुमार त्यागी, कुलवंत, नरेंद्र त्यागी, बंटी सैनी, गुरदयाल पुरी, प्रदीप, जसवीर सिंह अहलावत, रविंद्र राणा कलावड़, भीखुराम चहल, ब्रह्मपाल राना, नवाब, आयुष, गोरी, जतिन अरोड़ा, गौरव जुडडा, सुलेमान खान, गुरविंदर सिंह व भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


असलम व सुल्तान की गिरफ्तारी से खुलेगा गोली के आठ खोल मिलने का राज
यमुनानगर/खिजराबाद। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह के खिलाफ दर्ज किए गए हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इनमें एक पूर्व मंत्री का ड्राइवर दौलतपुर का असलम व सुल्तान है। एफआईआर में पूर्व मंत्री के अलावा इन दोनों पर भी गोली चलाने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने पूर्व मंत्री के अलावा उनके फार्म के नौकर खिल्लावाला के असलम को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा कि पूर्व मंत्री के अलावा इनमें से किस-किस ने गोली चलाई थी। गौरतलब है कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत दी कि पूर्व मंत्री के अलावा असलम और सुल्तान ने भी फायर किए थे। मौके पर आई पुलिस को घटनास्थल से आठ कारतूस मिले थे, जबकि पूछताछ में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने अपनी रिवॉल्वर से पांच गोलियां चलाने की बात कबूल की थी। बाकी तीन गोलियां किसने चलाई, इसका अभी पता नहीं चला है। इस मामले के जांच अधिकारी एएसआई शमशेर राणा ने बताया कि पूर्व मंत्री के अलावा असलम व सुल्तान ने भी गोली चलाई थी। इस कारण मौके से आठ खोल बरामद हुए थे। इन दोनों की गिरफ्तारी होने पर ही पता चल पाएगा कि किसकी रिवॉल्वर से कितनी गोली चली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें