ब्लड प्रेशर बढने से पूर्व मंत्री को जेल में हुई दिक्कत
-मेडिसन लेने के बाद नार्मल हुए-
-बेटी से मिलकर बोले-अवैध खनन को लेकर मुझे टारगेट किया गया, बाहर आकर अवैध खनन के खिलाफ छेड़ेंगे जन आंदोलन-
यमुनानगर। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह का ब्लड प्रेशर हाई होने से बीती रात उन्हें जेल में थोड़ी दिक्कत हुई। हालांकि जेल में मौजूद डाक्टरों ने ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर लिया। इसके बाद उन्होंने जेल में खाना खाया। शुक्रवार सुबह पूर्व मंत्री निर्मल ङ्क्षसह की बेटी चित्रा उनसे मिलने के लिए जेल गई। इस दौरान निर्मल सिंह ने अपनी बेटी को कहा कि फिलहाल जन आक्रोश रैली की तैयारी करो। इसके बाद अवैध खनन के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेंगे। पूर्व मंत्री ने कहा कि अवैध खनन का विरोध करने पर ही उन्हें जानबूझकर टारगेट किया गया है, लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं है। चित्रा ने बताया कि उनके पिता को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है। इसके लिए वह नियमित रूप से मेडिसन लेते हैं। चित्रा ने बताया कि अवैध खनन से इलाके के काफी लोग परेशान हैं और उन्होंने इस मसले पर पूर्व मंत्री का साथ देने की बात कही है। फिलहाल हमारा पूरा ध्यान जन आक्रोश रैली पर है। इसके बाद अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन छेड़ा जाएगा। चित्रा ने बताया कि उनके पिता को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत रहती है। बीती रात भी उन्हें मामूली दिक्कत हुई थी, लेकिन अब वह नार्मल है।