फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की पर्चियां न दिए जाने पर किसान नाराज, शुगर मिल के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने की पर्चियां न दिए जाने पर किसान नाराज, शुगर मिल के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

शहर में आज आ रहे सीएम से मिलने के लिए अधिकारियों से की मांग
बोले, नहीं मिलने दिया तो सीएम को काले झंडे दिखाकर जताएंगे रोष
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। गन्ना उत्पादक किसानों क ो शुगरमिल द्वारा गन्ने की पर्चियां न दिए जाने पर किसानों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मामले को लेकर भारतीय किसान यूनियन रतनमान गुट की एक बैठक का आयोजन रविवार को गांव कांजनू में किया गया। भाकियू प्रदेश सचिव विजय मेहता के नेतृत्व में आयोजित हुई किसानों की बैठक में गन्ने की पर्चियां न मिलने पर शुगर मिल यमुनानगर के विरूद्ध नारेबाजी की गई। मामले को लेकर थाना रादौर प्रभारी सतपालसिंह किसानों की बैठक में पहुंचे और किसानों से बातचीत की। किसानों ने इस संबंध में अधिकारियों से सीएम के साथ मिलने की मांग की। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उन्हें सीएम से मिलने नहीं दिया गया तो वे उन्हें काले झंडे दिखाकर रोष जताएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव विजय मेहता ने कहा कि चार महीने से शुगरमिल चल रहा है। लेकिन किसानों का अभी 60 प्रतिशत गन्ने का बांड भी पुरा नहीं हुआ है। शुगरमिल एक महीना और चलेगा। ऐसे में किसान एक महीने में अपना बकाया 40 प्रतिशत बांड एक साथ कैसे पुरा करेंगे। यह किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री यमुनानगर में आ रहे है। प्रशासन के अधिकारी किसानों को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय दिलवाए। ताकि किसान सीएम के समक्ष अपनी समस्या रख सके। किसानों ने घोषणा की कि यदि प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें सीएम से नहीं मिलवाया तो वह सीएम के कार्यक्रम का विरोध करेंगे और उन्हें काले झंडे दिखाएंगे। थाना रादौर प्रभारी सतपालसिंह ने किसानों क ो आश्वासन दिया कि वह सोमवार का इस बारे एसडीएम रादौर से बात करेगे। जिसके बाद वह किसानों को इस बारे जानकारी देंगे। इस अवसर पर विजय मेहता, राजेश डांगी, मेनपाल बुढा, सुखदेवसिंह सढौरा, सतपालसिंह मानकपुर, अमरसिंह, अंग्रेजसिंह, सुभाष चमरोडी, रोशनलाल जुब्बल, नाथीराम दोहली, बलिन्द्र कांबोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

फोटो : 32 व 33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें