खेड़ा फार्म के बीपीएल धारकों को तीन माह से नहीं मिला गेहूं
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के गांव खेड़ा फार्म के बीपीएल परिवारों को तीन माह से गेहूं नहीं मिली। आरोप है कि एक डिपो होल्डर बीपीएल कार्ड धारकों की पीसीओ मशीन में ऊंगली स्केन कर लेता है और बिना गेहूं दिए केवल तेल व बाजरा देकर भेज देता है। जबकि मोबाइल पर गेहूं मिलने का भी मैसेज आता है। तीन माह से डिपो होल्डर ग्रामीणों के साथ ऐसा ही कर रहा है। गेहूं मांगने पर धमकाता है। यह शिकायत खेड़ा फार्म के लोगों ने मंगलवार को जिला सचिवालय पहुंचकर सीएम विंडो में दी। ग्रामीणों का आरोप है कि डिपो होल्डर गरीबों की गेहूं को बाजार में अधिक रेट में बेच रहा है।
सीएम विंडो में दी शिकायत में खेड़ा फार्म निवासी निर्मला, बिमला, कृष्णा, पुष्पा, प्रेमी देवी, दुर्गा देवी ने सीएम विंडो में दी शिकायत में बताया कि गांव में एक सरकारी डिपो है। जहां से हमें सरकार द्वारा सस्ते रेट पर अनाज, दाल, गेहूं व तेल आदि मिलता है। लेकिन पिछले तीन माह से डिपो होल्डर द्वारा उन्हें गेहूं नहीं दी जा रही है। हालांकि पीओसी मशीन में ऊंगली स्केन करवाकर केवल सरसों का तेल व बाजरा दिया जा रहा है। जब कोई कार्ड धारक गेहूं मांगता है तो पीछे से गेहूं नहीं आने की बात कहीं जाती है। जबकि विभाग द्वारा भेजे जाने वाले मैसेज में गेहूं भी दी हुई आती है। आरोप है कि कुछ धारकों को गेहूं मांगने पर धमकाया जाता है। महिलाओं को आरोप है कि डिपो होल्डर उन्हें गेहूं न देकर बाजार में अधिक रेट पर बेच रहा है। महिलाओं ने सीएम विंडो में डिपो होल्डर के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं उन्हें गेहूं दिलाने की मांग रखी।
वर्जन
जांच करवाएंगे: डीएफएसई
जिला खाद्य एवं आपूति नियंत्रक (डीएफएसई) सुरेंद्र धौलरा का कहना है कि कई बार डिपो में गेहूं आना आगे पीछे हो सकता है। लेकिन गेहूं आती जरूर है। यदि कोई डिपो होल्डर ऐसा कर रहा है तो जांच करवाएंगे। यदि जांच में आरोपी सही पाए गए तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में कार्ड धारकों का भी जागरूक होना जरूरी है।
फोटो-26