फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूटर विहार की गली-गली जाकर मांगा लोगों का समर्थन, आज रादौर विधायक के पुतले की निकालेंगे शवयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बूटर विहार की गली-गली जाकर मांगा लोगों का समर्थन, आज रादौर विधायक के पुतले की निकालेंगे शवयात्रा
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं के लिए मेयर के वार्ड की कई कॉलोनियों के निवासी बूटर विहार में कर रहे जनआंदोलन
विक्की बांगड की अगुवाई में लोगों ने गली-गली जाकर रिक्शा पर लाउड स्पीकर रख मांगा निवासियों का समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मेयर के वार्ड नंबर-20 की कॉलोनियों में पांच वर्षों में मूलभूत सुविधाएं भी न दिए जाने पर गुस्साए कई कॉलोनियों के लोगों का बूटर विहार में धरना शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को लोगों ने विक्की बांगड की अगुवाई में बूटर विहार कॉलोनी में रिक्शा पर लाउड स्पीकर रखकर अन्य लोगों से भी जनआंदोलन में समर्थन मांगा गया। वहीं, रविवार दोपहर को जनआंदोलन के तहत सभी बूटर विहार कॉलोनी में ही रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा के पुतले की शवयात्रा निकालेंगे। इसमें शामिल होने को लेकर भी निवासियों से आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बूटर विहार में जनआंदोलन की अगुवाई कर रहे विक्की बांगड ने कहा कि नगर निगम बनने के बाद भी मेयर के वार्ड की करीब 12 कॉलोनियों को पांच वर्ष बाद भी अनप्रूवड बताया जा रहा है। केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार होने पर और जिले में चारों विधायक भाजपा से होने पर भी इन कॉलोनियों का अप्रूवड नहीं किया जा सका है। जबकि यहां के लोग हर तरह के बिल व टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें विकास तो दूर स्ट्रीट लाइट, सड़क, सीवरेज, पेयजल, बिजली के खंभों जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पाईं। इसी के रोष में यह जनआंदोलन किया जा रहा है। शनिवार को धरनास्थल से सभी लोगों ने बूटर विहार की गली-गली में जाकर अन्य लोगों से भी आंदोलन में समर्थन मांगा। इस दौरान रिक्शा पर लाउड स्पीकर रखकर लोगों को रविवार को आंदोलन के तहत रादौर विधायक श्यामसिंह राणा के पुतले की शवयात्रा में शामिल होने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान काफी लोगों ने आंदोलन में समर्थन का आश्वासन दिया। मौके पर जेपी वर्मा, ओमप्रकाश फौजी, रामायन राव, शम्भू, राजकुमार बावा, रमेश कुमार, मानसिंह, नंदपाल सिंह, नरेंद्र, लोकनाथ, पंकज गुप्ता, मोहनलाल, जरनैल सिंह, अजय गुप्ता, रविंद्र कुमार, गणेश चंद शर्मा, नरेश कुमार, जयकिशन शर्मा, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, केला देवी, शालू, अनीता, निर्मल, गीता, मोहम्मद इलियास, प्रीतम सिंह, दीवान सिंह, जरनैल सिंह, किशोरी लाल, श्याम बहादुर, अजी मशरूफ, कुलवंत नागरा, ऋषिपाल तोमर, चंद्रभान, अजायब लाल, रामपाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें