बाइक सवार मां-बेटे को ट्रक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, गंभीर
यमुनानगर। अमावस्या के स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे बाइक सवार मां-बेटे को एनएच-73 पर कलानौर मोड के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट मे ले लिया। इसमें दोनों मां-बेटा घायल हो गए, जिन्हें शहर के ट्रामा सेंटर में लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
गांव तिगरा निवासी राजीव शर्मा अपनी मां कविता शर्मा को अमावस्या पर हरिद्वार स्नान कराने बाइक पर जा रहा था। जैसे ही वह एनएच-73 (चंडीगढ़-रुड़की) पर कलानौर मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल मां-बेटा को शहर के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।