आज दोपहर 12 से चार बजे तक रहेगी बिजली सप्लाई बंद
यमुनानगर (ब्यूरो)। बिजली निगम यमुनानगर के अधीक्षण अभियंता एके गर्ग ने बताया कि 66 केवी सबस्टेशन गुलाबनगर जगाधरी से चलने वाले 11 केवी विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल, 11 केवी जनरल इंडस्ट्रियल, 11 केवी लार्क इंडस्ट्रीज, 11 केवी बुड़िया पार्क अरबन, 11 केवी केसरनगर अरबन, 11 केवी द्वारकापुरी अरबन, 11 केवी नरेंद्रा चौक अरबन, 11 केवी डिस्ट्रिक जेल, 11 केवी यमुना कलैशियम इंडस्ट्रीज, 11 केवी गुलाबनगर अर्बन, 11 केवी समता योग अरबन, 11 केवी जयसिटी अरबन, 11 केवी नॉर्थ स्टार इंडस्ट्रीज, 11 केवी मित्तल इंडस्ट्रीज, 11 केवी गुप्ता मेटल इंडस्ट्रीज, 11 केवी मुखर्जी पार्क अरबन, की बिजली सप्लाई 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक मरम्मत की वजह से बंद रहेगी।
उधर, अधीक्षण अभियंता एके गर्ग ने बताया कि 66 केवी सबस्टेशन यमुनानगर से चलने वाले 11 केवी कैंप अर्बन, 11 केवी विष्णुनगर अर्बन, 11 केवी एमआईटीसी अर्बन, 11 केवी पांसरा अर्बन की बिजली सप्लाई 16 मार्च दोपहर तीन से चार बजे तक मरम्मत की वजह से बंद रहेगी।