इंकलाब मंदिर में अमर शहीदों को किया नमन
-भारत मंच के संरक्षक गरीश जुयाल पहुंचें
रादौर (ब्यूरो)। इंकलाब मंदिर गुमथला राव में भारत मंच के संरक्षक गरीश जुयाल ने शहदों की प्रतिमा पर पुष्प भेंट कर नमन किया। साथ ही भारत माता की प्रतिमा पर ध्वज लहराया। उन्होंने कहा कि हमेें एक जुट होकर अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाना है।
शहीद मंगल पांडे के वंशज देवीदयाल पांडे, समाजसेवी अनुराग कांबोज ने कहा कि हम सबको देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों का शहीद का दर्जा दिलवाने के लिए एकजुट होना पड़ेगा। इस अवसर पर इंकलाब मंदिर के संस्थापक वरयाम सिंह, डॉ. शुभम सलूजा, डॉ. सुदेश बंसल, राकेश वाल्मीकि, तरुण बठला, गुरमुख सिंह, गुरुनूर सिंह, अवतार सिंह, रतन सिंह, सोनू तोमर, शिवचरण गुमथला, क्षितिज मेहता, अशोक कांबोज, अमन कांबोज, चमकौर सिंह, विजय गर्ग मौजूद रहे।