आज चार घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई
यमुनानगर (ब्यूरो)। 66 केवी मुस्तफाबाद से चलने वाले 11 केवी चौधरी लेखराज-आईएनपी फीडर, भूरे का माजरा एपी फीडर, 11 केवी गुंदयाना एपी, 11 केवी मुस्तफाबाद- अर्बन फीडर की बिजली सप्लाई 17 फरवरी को सुबह 12 बजे से दोपहर 4 बजे तक ट्रांसफार्मर बॉडी से तेल रिसाव की मरम्मत के कारण बंद रहेगी। यह जानकारी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता एके गर्ग ने दी।