फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त तक लोकतंत्र सुरक्षा मंच को दिया जाएगा नई पार्टी का रूप : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त तक लोकतंत्र सुरक्षा मंच को दिया जाएगा नई पार्टी का रूप : सांसद
विज्ञापन

बिलासपुर (ब्यूरो)। लोकतंत्र सुरक्षा मंच को 15 अगस्त तक नई पार्टी का रूप दिया जा सकता है। इसके लिए जनता की राय ली जा रही है। यह बात लोकतंत्र सुरक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र से सांसद राजकुमार सैनी ने कही।
सैनी ने विश्राम गृह में लोकतंत्र सुरक्षा मंच हलका साढौरा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी व जिला प्रधान को ब्लॉक स्तर पर मंच की कार्यकारणी गठन करने के निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं को अपने हलके में जन संपर्क में जुट जाने को कहा। सैनी ने कहा कि वह पांच योजनाएं लेकर प्रदेश में आएंगे। इनमें 100 प्रतिशत आरक्षण, हर परिवार को नौकरी, मजदूरों को मनरेगा के तहत किसान के साथ जोड़ना, हम दो हमारे दो, प्रस्ताव पारित कर राज्य सभा को भंग करवाना है। यदि प्रदेश में ये पांचों योजनाए लागू हो जाती हैं तो प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डा. सतीष को शहरी प्रधान व राजेश पांबनी को जिला उप प्रधान की जिम्ममेदारी सौंपी गई। लोकतंत्र सुरक्षा मंच जिला उपाध्यक्ष नाथीराम खेड़ा, जिला प्रधान जोनी कुमार, कुलदीप सैनी, सिंगराम, प्रेम कुमार, शक्ति राणा, रामकुमार, ऋषिपाल कांबोज, दर्शनलाल, सुमन, संजीव, बिन्द्र, पृथ्वी सिंह कांबोज, गोल्डी मौजूद रहे।
फोटो -9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें