फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार के दिए टिप्स
विज्ञापन

यमुनानगर (ब्यूरो)। कृभको ने खंड छछरौली के गांव खदरी में किसान सभा कराई। अध्यक्षता चौधरी शंभू सिंह ने की। कृभको के मुख्य राज्य प्रबधंक संत कुमार मुख्यातिथि थे।
संत कुमार ने कहा कि किसान जरूरत से ज्यादा रासायनिक खादों का प्रयोग कर रहे हैं, जिसकी वजह से उत्पादन लागत ज्यादा व पैदावार कम हो रही है। किसान फसलों में संतुलित खादों का प्रयोग एवं यूरिया की कम मात्रा, फॉस्फोरस, पोटाश, जिंक एवं हरी खाद, जैविक खाद व कंपोस्ट खादों का प्रयोग कर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने के साथ-साथ उत्पादन में भी वृद्धि कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र दामला के संयोजक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बलदेव राज कांबोज ने गेहूं की फसल में पीला रतूआ की बीमारी की रोकथाम करने, मंडूसी की खरपतवार को खत्म करने बारे एवं कृषि से संबंधित अनेक जानकारियां किसानों को दी। कृभको के जिला प्रबंधक बृजपाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें