फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित रूट के बजाए दूसरे रूट पर बस चलाने पर भड़के ग्रामीण, बस रोककर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे रूट पर बस चलाने पर भड़के ग्रामीण, नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। यमुनानगर-जठलाना सड़क मार्ग पर रोडवेज बस को निर्धारित सड़क मार्ग की बजाय दूसरे सड़क मार्ग पर चलाए जाने से क्षेत्र के ग्रामीण शनिवार को भड़क उठे। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव नागल में रोडवेज बस को रोक कर विभाग के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों ने अमरजीत सिंह राणा, सोमपाल नंबरदार नागल के नेतृत्व में रोडवेज विभाग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए गलत रूट पर बस चलाने वाले बस चालक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों के विरोध के चलते बस चालक मौके से बस को पीछे हटाकर मौके से बस लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव नाहरपुर निवासी अमरजीत राणा, सोमपाल नंबरदार, धर्मसिंह राणा नाहरपुर, सतीश शर्मा नागल, रवि राणा उन्हेड़ी, राजेंद्र शर्मा खजूरी, मिंटू मिस्त्री नाहरपुर, कर्ण शर्मा जठलाना, परमजीत नागल, ओमप्रकाश नागल, मोंटी सरदार नागल, शैंटी राणा नागल ने बताया कि रोडवेज की ओर से यमुनानगर-गुमथला सड़क मार्ग पर बस सेवा लगाई हुई है, लेकिन दो माह से बस का चालक बस को सड़क मार्ग से ले जाने की बजाय बस को खुर्दी, दामला, औरंगाबाद से ले जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद रोडवेज की ओर से इस बारे कोई कार्रवाई न किए जाने से लोग परेशान हैं। इस कारण गांव के लोगों ने शनिवार को बस को रोककर रोष जताया। गांव के लोगों ने रोडवेज विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि बस को निर्धारित रूट पर नहीं चलाया गया तो क्षेत्र के लोग सड़क पर जाम लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें