फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी के लिए आरोपियों को ले जाने गई पुलिस टीम से हाथापाई, सरकारी काम में बाधा पहुंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पेशी के लिए आरोपियों को ले जाने गई पुलिस टीम से हाथापाई, केस दर्ज
मारपीट के मामले में दिसंबर माह में जमानत पर जेल से बाहर आया था आरोपी
पुलिस ने आरोपियों व उनकी पत्नियों के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जमानत पर जेल से बाहर आए मारपीट के दो आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए ले जाने गई पुलिस टीम के साथ आरोपियों व उनकी पत्नियों ने हाथापाई व धक्कामुक्की की। पत्नियों ने अपने आरोपी पत्तियों को पेशी के लिए ले जाने नहीं दिया और पुलिस कमियों के साथ अभद्र व्यवहार कर खूब धमकाया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना छप्पर थाना क्षेत्र के कस्बे मुस्तफाबाद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों और उनकी पत्नियों के खिलाफ मारपीट, अभद्र व्यवहार करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने आरोप सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
छप्पर थाना के एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि छह नवंबर 2016 में मुस्तफाबाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इसमें मुस्तफाबाद निवासी सलीम, मुस्तफा उर्फ बिल्ला व एक अन्य पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कुछ दिनों बाद आरोपी सलीम व मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वह जेल में थे। दिसंबर 2017 में आरोपी सलीम व मुस्तफा जेल से जमानत पर बाहर आ गए। उक्त मामले में अब दोनों आरोपियों की कोर्ट में होनी पेशी थी। लेकिन आरोपी पेश नहीं हो रहे थे। मंगलवार को वह और एक अन्य पुलिस कर्मी आरोपी सलीम व मुस्तफा को कोर्ट में पेश करने के लिए मुस्तफाबाद में पहुंचा। जब उसने आरोपी सलीम व मुस्तफा को कोर्ट में पेशी के लिए चलने को कहा तो उन्होंने जाने से साफ इनकार कर दिया। जब वह आरोपियों को ले जाने लगे तो आरोपी सलीम ने पत्नी नसरीना, मुस्तफा उर्फ बिल्ला व उसकी पत्नी रूकसाना के साथ मिलकर उनसे हाथापाई की और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों ने उससे धक्कामुक्का की। इस दौरान आरोपियों ने उन्हें दोबारा लेने के लिए आने पर जान से मारने की धमकी दी। ऐसा कर आरोपियों ने उनके सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। उसने इसकी शिकायत छप्पर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी सलीम, उसकी पत्नी नसरीना, मुस्तफा उर्फ बिल्ला व उसकी पत्नी रूकसाना के खिलाफ मारपीट, अभद्र व्यवहार करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
रंजिश के चलते हुआ था झगड़ा :
पांच नवंबर 2016 को आरोपी सलीम व मुस्तफाबाद निवासी शमशीदा के बीच पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसमें शमशीदा घायल हुई हुई। मुस्तफाबाद निवासी शमशीदा ने थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि आरोपी सलीम की उनसे पुरानी रंजिश चल रही। जिसके चलते आरोपी सलीम ने पांच नवंबर 2016 को अपने साथी मुस्तफा उर्फ बिल्ला व एक अन्य के साथ मिलकर उसपर हमला कर घायल कर दिया था। मामले में उस समय पुलिस ने आरोपी सलीम, मुस्तफा उर्फ बिल्ला व एक अन्य के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया था। तब से मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

वर्जन
कोर्ट में पेशी के लिए आरोपी सलीम व मुस्तफा को ले जाने के लिए एएसआई सुरेंद्र व अन्य कर्मी मुस्तफाबाद गए थे। जहां उन्होंने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की की। चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एएसआई शमशेर सिंह, जांच अधिकारी, थाना छप्पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें