फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक जी! ईब थम भी आ गए गीत गाण, म्हारी समस्या सुनन खातर तो टेम न था, काड दिए थे दफ्तर ते

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विधायक जी! ईब थम भी आ गए गीत गाण, म्हारी समस्या सुनन खात्तर तो टैम ना था, काड दिए थे दफ्तर ते
तीर्थनगर टपरी में नाले के निर्माण कार्य का श्रीगणेश करने पहुंचे यमुनानगर विधायक को महिलाओं ने सुनाई खरी-खरी
आरोप - समस्याएं लेकर विधायक के पास गईं तो यहां गीत गाण न आया करो कहकर था लौटाया
बोलीं; चुनाव में आए वोट मांगने फिर विधायक बन नहीं ली उनकी सुध, चुनाव पास आते ही आ गए वोट बटोरने
संबोधन खत्म होने पर महिलाओं को अनसुना कर नारियल फोड़ विधायक ने किया नाले के काम का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। विधायक जी! ईब थम भी आ गए गीत गाण, म्हारी समस्या सुनन खात्तर तो टैम ना था, काड दिए थे दफ्तर ते। ये कहकर तीर्थनगर टपरी की महिलाओं ने उनके यहां नाले के निर्माण कार्य का श्रीगणेश करने पहुंचे यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा को महिलाओं ने खूब कोसा। लेकिन विधायक ने उन्हें अनसुना कर कार्यक्रम स्थल के ठीक सामने नारियल फोड़ नाले के काम का शुभारंभ किया। इस पर भी महिलाओं ने विधायक को घेरते हुए कहा कि पक्की सड़क पर नारियल न फोड़ो जी, कीचड़ भरी टूटी सड़क से निकलकर आगे आओ, तब पता चलेगा यहां लोग कैसी समस्या झेल रहे। इसे भी विधायक व उनके काफिले ने अनसुना कर दिया, जिस पर महिलाएं नाराज होकर अपने घरों को लौट गईं।

बॉक्स
समस्याएं लेकर गईं थी एमएलए दफ्तर:
तीर्थनगर टपरी निवासी बिमला ने आरोप लगाया कि वह और संगीता, अनीता, संतोष राशन कार्ड न बनने और सड़क, पानी निकासी सहित कई समस्याओं के लिए एमएलए के दफ्तर गईं थी। तब विधायक ने यह कहकर लौटा दिया कि यहां गीत गाण न आया करो। उन्होंने कहा कि विधायक इससे पहले चुनाव में वोट मांगने आए थे। कई वर्षों से वह समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली और चुनाव पास आते ही विधायक वोट बंटोरने आ गए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
फैक्ट्री तक ऊंची सड़क बनने पर तालाब बना मार्ग, 150 घरों के लोग परेशान:
तीर्थनगर टपरी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि करीब चार-पाच वर्षों से ही पानी निकासी की समस्या है, लेकिन जब फैक्ट्री तक ही ऊंची सड़क बना दी गई, तब से मार्ग कीचड़ के तालाब में तबदील हो चुका है, जिससे सड़क भी टूटने लगी है। इससे मार्ग के दोनों ओर लगते 50 घरों व साथ लगती लिंक गलियों के सौ से अधिक घरों के लिए दिक्कत बनी हुई है। मार्ग पर जमा कीचड़ के बीच बनी पगडंडियों के सहारे लोग आ-जा रहे हैं, जिसमें कई कीचड़ में फिसलकर गिरने से चोटिल भी हो चुके हैं। बरसात के दिनों में यह समस्या ज्यादा हो जाती है। नाले से कुछ हद तक राहत मिलेगी, लेकिन इसके साथ-साथ सड़क का निर्माण भी हो, तभी यह समस्या पूरी तरह हल होगी।
बॉक्स
पार्षद प्रिया ने दस बजे रखीं नींव, ढाई बजे दूसरी जगह विधायक ने फोड़ा नारियल
तीर्थनगर टपरी में विधायक से पूर्व सुबह दस बजे वार्ड नंबर-12 से पार्षद एवं इसी गांव निवासी प्रिया डे ने नाला जहां से शुरू होना है, वहां इसकी नींव रखी। इस दौरान उनके साथ मौके पर निवासी मौजूद रहे। मौके पर पूजा, लाजवंती, उर्मिला, सुरेंद्र पाल शर्मा, जय शर्मा, रवि, अनिल पाल, नितिन पाल, पूर्णचंद, सुशील व अन्य मौजूद रहे। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे विधायक घनश्यामदास अरोड़ा काफिले के साथ तीर्थनगर टपरी पहुंचे। उनके संबोधन के लिए तंबू लगाया गया था, जहां सीनियर डिप्टी मेयर और विधायक ने करीब घंटेभर संबोधित किया। इसके बाद मौके पर कुछ महिलाएं उन्हें कहती रहीं कि पक्की सड़क पर नहीं, कीचड़भरी टूटी सड़क से आगे आओ, फिर पता चले यहां लोग कैसी समस्या झेल रहे हैं। लेकिन तभी मजदूर कीचड़भरी सड़क के बीच पगड़ंडी से होकर नाले के शुरुआती प्वाइंट पर निर्माण कार्य के लिए आई ईंटों में से छह ईटें उठा ले आए, जिन्हें कार्यक्रम स्थल के ठीक सामने रखकर करीब ढाई बजे नारियल फोड़ विधायक ने नाले के काम का श्रीगणेश किया। मौके पर उनके साथ महिला पार्षद संगीता सिंघल समेत निवासी मौजूद रहे।
बॉक्स
-पार्षद प्रिया बोलीं; नाले के लिए मैंने किया संघर्ष, श्रेय लेने पहुंचे विधायक, कार्यक्रम में मुझे बुलाया तक नहीं-
वार्ड नंबर-12 से पार्षद प्रिया डे ने कहा कि करीब 30 लाख से टपरी से तीर्थनगर मोड़ तक बनने वाले ईंटों के नाले के लिए उन्होंने संघर्ष किया, लेकिन श्रेय लेने के लिए विधायक पहुंच गए। प्रिया ने कहा कि उन्हें कार्यक्रम में बुलाया तक नहीं गया, अगर श्रेय लेने की राजनीति नहीं है तो उनके पास में ही हो रहे विधायक के कार्यक्रम में उन्हें क्यू नहीं बुलाया गया। वह सुबह दस बजे ही नाले के निर्माण कार्य की नींव रख चुकी थी, इसका पता लगते ही आनन-फानन में विधायक का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कहा कि हमेशा जहां से निर्माण कार्य शुरू होना है, वहां से उसकी नींव रखी जाती है, लेकिन कीचड़ भरी सड़क से न निकलना पड़े, इसलिए विधायक ने बीच में ही नारियल फोड़ दिया।
विज्ञापन

बॉक्स
पोस्टर से बताया विधायक के प्रयासों से हो रहा नाले का निर्माण: विधायक के संबोधन कार्यक्रम के लिए तीर्थनगर टपरी में लगाए गए तंबू में एक पोस्टर भी लगाया गया। इसमें लिखा गया कि नाले का निर्माण कार्य यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा के प्रयासों से सीएम घोषणा के अंतर्गत कराया जा रहा है। वहीं, सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू ने भी संबोधन में इस कार्य को विधायक के प्रयासों द्वारा कराए जाने की बात कही।
फोटो-5 से 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें