विजय शर्मा बने ब्राह्मण समाज संस्था के प्रधान
बिलासपुर (ब्यूरो)। ब्राह्मण समाज संस्था बिलासपुर की ओर से बैठक का आयोजन आंब वाला मार्ग पर स्थित विजय शर्मा के कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता आनंद प्रकाश ने की। इसमें समाज को शिक्षित, संगठित व मजबूत बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
आनंद प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में हमारी युवा पीढ़ी पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव में आकर अपनी संस्कृति, सभ्यता व प्राचीन मूल्यों से विमुख हो रही है, जो ठीक नही है। युवाओं को एकजुट होकर आगे आकर सामाजिक बुराइयां को जड़ से खत्म करने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ भारतीय नैतिकता व संस्कृति से जुड़ाव भी रखना अति आवश्यक है। बैठक में संस्था की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया। इसमें विजय शर्मा को प्रधान, सत्वान शर्मा को उप प्रधान, अमित शर्मा को सचिव, शक्ति शर्मा को सह सचिव, लवकेश गौड को कोषाध्यक्ष, गौरव शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, मोहन लाल को समन्वय प्रभारी, सुमित शर्मा को प्रचार प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा कानूनी सलाहकार सुदीप गौड़ और आडिटर के पद के लिए नरेश शर्मा व डा निशांत शर्मा को चुना गया। नव नियुक्त प्रधान विजय शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था की ओर से उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। वह पूरी ईमानदारी, मेहनत व लगन से उसका निर्वाह करेंगे। उनका सबसे पहला प्रयास समाज को एक जुट कर समाज की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाना रहेगा। इस मौके पर सुरेंद्र शर्मा, वरुण बाली, सूरज प्रकाश व राजेश शर्मा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।