फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को रेत बेचने का ठेका देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसानों को रेत बेचने का ठेका देने की मांग
रादौर। हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर किसानों की यमुना नदी में समाई भूमि पर पड़ी रेत बेचने का ठेका प्रभावित किसानों को दिये जाने की मांग की गई है। सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट वरयामसिंह ने कहा कि हर वर्ष यमुनानदी में बाढ़ आने से क्षेत्र के हजारों किसानों की भूमि यमुना नदी में समा चुकी है। भूमि के ऊपर कई फुट रेत जमा हो चुकी है। जिस कारण भूमि खेती करने लायक नहीं बची है। भूमि पर रेत जमा होने से प्रभावित किसान केवल कागजों में भूमि के मालिक बनकर रह गए हैं। भूमिहीन हुए किसानों की हालत दयनीय हैं। ऐसे किसान जिनकी भूमि यमुना नदी में समां चुकी है। सरकार ऐसे किसानों की मदद करें। सरकार यमुनानदी में प्रभावित किसानों की भूमि पर पड़ी रेत को बेचने का ठेका प्रभावित किसानों को देकर उनकी आर्थिक हालत ठीक करने में मदद करे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें