फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी-शो में सलमान व शिल्पा की टिप्पणी पर फूटा वाल्मीकि समाज का गुस्सा, सड़क पर उतर फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टीवी शो में सलमान और शिल्पा की टिप्पणी पर फूटा वाल्मीकि समाज का गुस्सा, सड़क पर उतर फूंका पुतला
एसपी से की दोनों फिल्मी कलाकारों के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एक टीवी शो पर फिल्म अभिनेता सलमान खान व अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी द्वारा की गई टिप्पणी पर शनिवार को वाल्मीकि समाज के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। समाज के लोगों ने एसपी आवास पर एसपी को शिकायत देकर दोनों फिल्मी कलाकारों के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करने की मांग की। इसके बाद रोष मार्च निकाल प्यारा चौक पर सलमान खान का पुतला फूंका और नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

वाल्मीकी समाज से वेदप्रकाश पप्पी, कर्मवीर पारचा, राजीव कुमार, राकेश, बंटी साहोता, लाल सिंह, कर्म सिंह, गोल्डी, अनिल, जस्सी, राजपाल, नीरज, कुलदीप, रमेश, राजन, ओमप्रकाश ने कहा कि सलमान खान व शिल्पा शेट्टी ने एक टीवी शो के दौरान गलत टिप्णी करते हुए कहा कि हमें फिल्मी डायरेक्टर डांस में कई बार ऐसे स्टैप करने को कहते हैं, जिसको करते हुए हम भंगी जैसे लगते हैं। इन लोगों द्वारा सरेआम यह टिप्पणी करने से पूरे भारत में दलित समाज को ठेस पहुंची है। इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसा कहकर इन्होंने कानून का उल्लंघन किया है, क्योंकि दलित समाज के बारे में ऐसे शब्द एक शर्मनाक बात है। किसी को भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने एसपी आवास पर पहुंचकर प्रदर्शन कर एसपी राजेश कालिया को शिकायत देकर दोनों के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी से बातचीत करने के बाद समाज के लोग प्रदर्शन करते हुए प्यारा चौक पहुंचे, जहां उन्होंने सलमान खान के पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। पुतला फूंकने के दौरान सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। एसपी आवास के बाहर खुद डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल कुमार व डीएसपी देसराज डटे रहे।
विज्ञापन

फोटो-11, 12, 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें