फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पीकर बिगड़ी परिवार की हालत, किशोरी की मौत, दो भाई व दादी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चाय पीकर बिगड़ी परिवार की हालत, किशोरी की मौत, दो भाई और दादी गंभीर
घटना के समय मृतका की मां पति संग गई हुई थी मायके
परिजन बोले, चाय में गिरी हुई थी छिपकली, पुलिस कह रही जांच करने की बात
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर की घटना, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर में चाय पीने के बाद तीन भाई-बहन औैर उनकी दादी बेहोश हो गए। पड़ोसियों ने उन्हें गंभीर हालत में मुस्तफाबाद सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। उपचार के दौरान बहन की मौत हो गई। दोनों भाईयों और उनकी दादी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजनों का कहना था कि परिवार सदस्यों ने छिपकली गिरी हुई चाय पी। जिससे उनकी हालत बिगड़ी। वहीं पुलिस मामले की जांच के बाद ही तबीयत खराब होने का असली कारण बताने की बात कह रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
भगवानपुर निवासी सिमरन (17) निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। बुधवार को उसके पिता सतपाल और उसकी मां अपने मायके गए हुए थे। सुबह के समय घर पर सिमरन, उसकी की दादी कैलाशो देवी, उसके भाई 14 वर्षीय प्रिंस और 13 वर्षीय हरमन था। इस दौरान सिमरन ने पीने के लिए चाय बनाई। उसने पहले तो अपने भाईयों और दादी को चाय दी। इसके बाद खुद भी चाय पी। चाय पीने के बाद सिमरन पड़ोसी के घर चली गई। जब उसे चक्कर आए तो उसने अपनी पड़ोसी को बताया। पड़ोसी उसे उनके घर लेकर आई, जहां उसकी दादी कैलोशो देवी ने बताया कि उसे भी चक्कर आ रहे है। उस समय सिमरन का भाई प्रिंस पशुओं के बाड़े में था, वह भी चक्कर आकर वही गिर गया। जबकि हरमन अपने एक दोस्त के घर पर बेहोश हो गया। चारों सदस्यों की हालत बिगड़ती देख आस पास के लोग उन्हें मुस्तफाबाद के सरकारी अस्पताल में ले गए, जहां उनकी हालत ज्यादा बिगड़ती देख डाक्टरों ने चारों सदस्यों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान किशोरी सिमरन की मौत हो गई। जबकि उसकी दादी कैलाशो देवी, भाई प्रिंस और हरमन को ट्रॉमा सेंटर में उपचार दिया गया। गुरुवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने बताया कि छिपकली गिरी हुई चाय पीने से उनकी तबीयत बिगड़ी। पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
थाना छप्पर प्रभारी दीदार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजन चाय में छिपकली गिरने की बात बता रहे है। जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा कि छिपकली गिरी चाय पीने के कारण परिजन बेहोश हुए है या अन्य कोई कारण था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने व जांच पूरी होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
फोटो : 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें