फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में खाना बनाने के बहाने किशोरी को बुलाकर युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में खाना बनाने के बहाने किशोरी को बुलाकर युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

आरोपी युवक पर 4 पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। क्षेत्र की एक कॉलोनी में युवक ने अपने घर में खाना बनाने के बहाने किशोरी को बुलाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वारदात के समय आरोपी युवक की मां रिश्तेदारी में गई हुई थी। पीड़िता ने इसकी शिकायत छछरौली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 4 पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
छछरौली की रहमिया कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि बुधवार दोपहर के समय उनके पड़ोस में रहने वाला युवक राशिद उनके घर पर आया। आरोपी ने उसे कहा कि उसकी मां रिश्तेदारी में जा रही है। वह उसके घर पर खाना बना रहे। खाना बनाने के बहाने आरोपी उसे अपने घर ले गया। नाबालिगा ने बताया कि जैसे ही वह उनके घर गई तो राशिद ने उसे एक कमरे में ले जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। यहां आरोपी ने उसे डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर वहां से भागी और घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक राशिद के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 व 4 पोक्सो एक्ट के तहत नाबालिग से दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
थाना छछरौली प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि नाबालिगा के ब्यान पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। आरोपी को गिरफतार करने के लिए टीम बनाकर भेजी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें