फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पता चल जाएगा भूकंप जैसी स्थिति में कितनी तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज पता चल जाएगा भूकंप जैसी स्थिति से निपटने के लिए कितने तैयार है हम
विज्ञापन

पांच जगहों पर होगी मॉक ड्रिल, डीसी ने शहरवासियों से की न घरबराने व संयम रखने की अपील
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। भूकंप जैसी स्थिति में जिले में क्या तैयारी है, गुरुवार को पांच जगह हो रही मॉक ड्रिल से पता चल जाएगा। राज्यस्तरीय मॉक ड्रील के तहत जिला सचिवालय, बस स्टैंड यमुनानगर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी, सेक्टर-17 के रिहायशी क्षेत्र, सिविल अस्पताल यमुनानगर में सुबह 10 बजे ऑपरेशन चलेगा। इसमें एनडीआरएफ, वॉलंटियर, होमगार्ड, पुलिस कर्मी व प्रशासनिक टीम शामिल रहेगी।
मॉक ड्रिल द्वारा भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर लोगों की जानमाल की सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर बुधवार को डीसी रोहतास सिंह खर्ब ने जिला सचिवालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने इस दिशा में किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इससे पूर्व चंडीगढ़ में की गई वीडियो कान्फ्रेंसिंग में एसीएस केशनी आनंद आरोड़ा व मेजर जरनल वीके दत्ता सहित अन्य अधिकारियों ने प्रदेश में 21 दिसंबर को मॉक ड्रिल के माध्यम से दी जाने वाली ट्रेनिंग व इस संबंध में किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी। डीसी रोहतास सिंह खर्ब ने बताया कि भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न होने पर घबराने की बजाए संयम बरतते हुए स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को भी ऐसी स्थिति में घबराना नहीं चाहिए, बल्कि सयंम व समंवय बनाते हुए जिला प्रशासन को सहयोग कर कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेगा मॉक ड्रिल के माध्यम से भूकंप जैसी स्थिति में लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन द्वारा 21 दिसंबर को यमुनानगर में पांच जगह पर ऑपरेशन चलाते हुए ट्रेनिंग दी जाएगी। इस मौके पर एसपी राजेश कालिया, एडीसी केके भादू, बिलासपुर व जगाधरी एसडीएम नवीन आहूजा व भारतभूषण कौशिक, रादौर एसडीएम डॉ. पूजा भारती, कैप्टन तेजेंद्र सिंह, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम बिश्रोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अपने विभाग से संबंधित सभी प्रबंध पूरे रखें अधिकारी:
डीसी खर्ब ने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अपने विभाग से संबंधित सभी प्रबंध पूरे रखें और ऐसी किसी भी आपदा से निपटने के लिए सदैव सतर्क रहें। उन्होंने आपदा प्रबंधन के नोडल अधिकारी एवं जिला राजस्व अधिकारी को भी निर्देश दिए कि वह आपदा राहत के समय मुख्य भूमिका अदा करने वाले सभी विभागों के पास उपलब्ध साधनों का ब्यौरा रखें।

फोटो-14 व 15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें