फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों ने युवक से हड़पे दस लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे 10 लाख, तीन पर केस
विज्ञापन

- पहले टरकाते रहे अब भी नहीं लौटा रहे रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों ने एक युवक से दस लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव अलीपुरा निवासी प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2016 में वह रोजगार की तलाश में विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव नौंच निवासी रोहित व उसके दो अन्य साथियों कैथल निवासी योगेश व कुरुक्षेत्र निवासी अनुप कुमार के साथ हुई। उन्होंने उसे विदेश में भेजकर वहां अच्छा रोजगार दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोपियों ने उसे विदेश में भेजने व रोजगार दिलवाने का दस लाख रुपये खर्च आने की बात कही। जिस पर आरोपियों के झांसे में आ गया। आरोपियों ने उससे कुछ दिन बाद दस लाख रुपये और दस्तावेज दे दिए। काफी समय बीतने पर भी आरोपियों ने उसे विदेश नहीं भेजा। जब आरोपी ने उसे विदेश नहीं भेजा तो उसने आरोपियों से अपने पैसें वापस मांगे। लेकिन आरोपियों ने न तो उसे विदेेश भेजा और ना ही उसके पैसे वापस लौटाए। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर आरोपी रोहित, योगेश व अनूप के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें