फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर का ताला तोड़ चोरों ने 73 हजार की नकदी व सामान चुराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घर का ताला तोड़ नकदी सहित अन्य सामान चुराया
हुडा सेक्टर 18 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की घटना, अज्ञात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रोजाना सूने घरों को निशाना बना चोर ताले तोड़ हजारों और लाखों रुपये का सामान उड़ा रहे है। लेकिन पुलिस इन चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब है। रोजाना चोरियां हो रही है। पुलिस केवल केस दर्जकर अपने काम को इतिश्री कर रही है। इसी कड़ी में चोरों ने पाश क्षेत्र में शुमार जगाधरी के हुडा सेक्टर-18 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सूने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 73 हजार रुपये की नकदी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
प्राफेसर कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात वह किसी काम से परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाहर गए हुए थे। सुबह के वक्त जब वह घर पहुंचा तो घर का ताला टूटा पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी हुई थी। उसने जब सामान की जांच की तो घर से 73 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
अस्पताल और घर के बाहर से दो बाइक चुराई :
गांव हरनौली निवासी ललित ने बताया कि शनिवार सुबह नौ बजे के करीब वह रेलवे रोड स्थित जेपी अस्पताल में किसी परिचित का हालचाल जानने गया था। आरोप है कि इस दौरान किसी ने उसकी बाइक चोरी कर ली। वहीं, गांव फतेहगढ़ निवासी कैलाश की बाइक को चोरों ने उसके घर के बाहर से चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें