फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांबोज धर्मशाला के पास गिराया जा रहा कूड़ा कर्कट

विज्ञापन
विज्ञापन
कंबोज धर्मशाला के पास फेंका जा रहा कचरा, जताया रोष
विज्ञापन

- समाज के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन-
रादौर। नगरपालिका की ओर से शहीद उधम सिंह कंबोज धर्मशाला के साथ लगती भूमि पर कचरा फेंके जाने को लेकर कंबोज समाज के लोगों ने एसडीएम पूजा भारती को ज्ञापन सौंपा। धर्मशाला के पूर्व प्रधान कमल चमरोडी व नरेशलाल कंबोज ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि कंबोज धर्मशाला के समीप नगरपालिका द्वारा कूड़ा कर्कट गिराया जा रहा है। इस कारण वहां पर काफी मात्रा में मक्खी, मच्छर व अन्य जहरीले कीटाणु पैदा हो रहे हैं। धर्मशाला के पास गंदगी के कारण उनका धर्मशाला में बैठना भी दूभर हो गया है। इसके कारण धर्मशाला में किसी प्रकार का कार्यक्रम भी नहीं करवा सकते। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कंबोज धर्मशाला के पास गिराए गए कूड़ा कर्कट की सफाई करवाई जाए और कचरा किसी अन्य स्थान पर डलवाया जाए। इस मौके पर नरेश लाल कंबोज, मामराज कंबोज, कमल चमरोडी, राजेश रतनगढ, शिव कुमार संधाला, सतीश रतनगढ, राजेश अमलोहा, विपिन चमरोडी, लालचंद राझेडी, मायाराम अमलोहा, मानसिंह आर्य, रणबीर मंधार आदि मौजूद थे।
फोटो-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें