फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिड वाहन न रुके तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे ग्रामीण व संत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोडिड वाहन न रुके तो भूख हड़ताल पर बैठेंगे ग्रामीण व संत
विज्ञापन

रादौर। यमुना नदी से रेत उठाने का ठेका लेकर रेत के ठेकेदार वाहनों में निर्धारित मापदंड से अधिक रेत लोड कर रहे हैं। ओवरलोडिड वाहनों के कारण क्षेत्र की सड़कें टूट रही हैं। वहीं, ओवरलोडिड वाहन आम जनता के लिए खतरे का कारण बने हुए है। अनिल कुमार बरहेडी, संजीव कुमार मॉडल टाऊन, हरजीत सिंह जठलाना, रामभूल करहेडा व भोला एमटी करहेडा ने बताया कि गुमथला, जठलाना क्षेत्र में यमुना नदी के अलग-अलग घाटों पर नियमानुसार खनन करवाने के लिए ठेके दिए गए है। लेकिन अधिकतर घाटों पर रेत के ठेकेदार नियमों को ताक पर रखकर अवैध खनन कर रहे हैं। ओवरलोडिड वाहनों से क्षेत्र की सभी सड़कें टूटकर गड्ढ़ो में तबदील हो रही है। जिससे सड़कों पर दुर्घटनाएं होने की संभावनाएं बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि रेत के ठेकेदारों को रेत खनन करने के लिए आसपास के गांवों में पौधे लगाने, ग्रामीणों को रोजगार देने व मैडिकल कैं प लगाने की शर्ते रखी गई थी। लेकिन शर्तों के मुताबिक ठेकेदारों ने आज तक कु छ नहीं किया। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि ओवरलोडिड वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की जल्द इन ओवरलोडिड वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कपाल मोचन कार सेवा संत मंडल के संत दर्वेश ने कहा कि ग्रामीणों की इस मांग को अगर जल्द ही ओवरलोडिड वाहनों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो संत समाज भी ग्रामीणों के साथ भूख हड़ताल पर बैठकर अपना विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें