फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11.6 ग्राम हेमोग्लोबिन होने पर खारवन की मीनाक्षी ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
11.6 ग्राम हिमोग्लोबिन होने पर खारवन की मीनाक्षी ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन

महिला एंव बाल विकास छछरौली ने खिजराबाद सरकारी अस्पताल में कराया सबला किशोरी दिवस कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। महिला एवं बाल विकास छछरौली की ओर से खिजराबाद सरकारी अस्पताल में सबला किशोरी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किशोरियों के स्वास्थ्य व उनके खून की जांच की। सबसे ज्यादा खून की मात्रा वाली लड़की को ईनाम देकर सम्मानित किया गया। सबसे ज्यादा खून की मात्रा के साथ मीनाक्षी अव्वल रही।
विज्ञापन

वीरवार को आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास की ब्लॉक छछरौली की सीडीपीओ सीमा प्रसाद ने की। उन्होंने
किशोरियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी और अपनी पढ़ाई के प्रति भी जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि आज बेटियां कहीं भी बेटों से कम नहीं हैं और समाज में बेटियां भी बराबर का दर्जा रखती है। हरियाणा की बेटियां तो पूरे विश्व में खेलों में नित सफलता के झंडे गाड़ कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम में डॉ. आरती ने किशोरियों को कैंसर और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे जागरूक करते हुए कहा कि हमें बाहर की चीजें खाने से परहेज करते हुए फल, दूध व हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। कार्यक्रम में 50 किशोरियों ने हिस्सा लिया, जिनमें खारवन की मीनाक्षी का खून जांच में सबसे ज्यादा हिमोग्लोबिन 11.6 ग्राम पाया गया। इसके लिए मीनाक्षी को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। द्वितीय पुरस्कार 11.2 ग्राम हिमोग्लोबिन की मात्रा होने पर खारवन की ही रजनी व तृतीय पुरस्कार 11 ग्राम हिमोग्लोबिन की मात्रा होने पर टिब्बी अराईया की कोमल को दिया गया। इस मौके पर डॉ. नवीन कांबोज, किरण सुपरवाइजर, नीलम स्टाफ नर्स, धर्मबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें