फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा, कांग्रेस सरकार में नहीं हुआ कांसापुर का विकास : बुबका

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा, कांग्रेस सरकार में नहीं हुआ कांसापुर का विकास : बुबका
विज्ञापन

रादौर। भाजपा सरकार में कांसापुर का कोई विकास नहीं हुआ है। विकास की दृष्टि से बुरी तरह पिछड़े कांसापुर में विकास के नाम पर भाजपा ने कुछ नहीं किया। वहीं, कांग्रेस के 10 वर्षों के कार्यकाल में भी कांसापुर का कोई विकास नहीं हुआ। कांसापुर का विकास केवल इनेलो सरकार में हुआ था। यह शब्द हलका रादौर इनेलो प्रधान राजकुमार बुबका ने कांसापुर में हुई बैठक को संबोधित करते हुए कही। अपने जनजागरण अभियान के तहत उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तीन वर्षों में और हुड्डा सरकार के 10 वर्षों में कांसापुर में विकास के नाम पर एक ईंट नहीं लगाई गई। कांसापुर में गंदा पानी गलियों में खड़ा हुआ है। कच्ची गलियों के कारण बरसात के दिनों में घरों से निकलना दुभर हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने पर रादौर विधानसभा क्षेत्र के कासांपुर गांव का प्राथमिकता के आधार पर विकास करवाया जाएगा। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, सावनराम, प्रीतम सिंह, रवींद्र शर्मा, गोवर्धन दास, रोहित चौहान, अजय कुमार, भगतराम, प्रीतम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रोहित त्यागी, पवन कुमार, रजत कुमार, मोहनलाल, गौरव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें