सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार के विरोध में भाकियू करेगी प्रदर्शन
साढौरा। दोसड़का से सरावां के बीच क्षतिग्रस्त सड़क की जगह नई सड़क का निर्माण सुस्त रफ्तार से किए जाने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। भाकियू अध्यक्ष सतपाल मानकपुर ने इस पर रोष प्रकट करते हुए इसका निर्माण तेज न किए जाने पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ग्रामीण जरनैल सिंह, रमेश व गुरपाल ने बताया कि लंबे समय से क्षतिग्रस्त इस दो किमी लंबी सड़क की हालत यह है कि इससे बचने के लिए ग्रामीण कस्बे में आने-जाने के लिए दूसरे रास्तों से पांच किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाने को मजबूर है।