फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों ने उठाया मेला क्षेत्र को साफ करने का बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी छोड़ मेले से लौट गए श्रद्धालु, अफसरों ने लगाई झाड़ू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। लोगों में ‘सिविक सेंस’ नहीं विकसित हो पा रहा है, लोग अपने आसपास और अपनी प्रिय जगहों पर भी गंदगी फैला रहे हैं। राज्यस्तरीय कपालमोचन मेले में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। मेला संपन्न होने के बाद मेला क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इसको लेकर बिलासपुर के प्रशासनिक अधिकारियों ने मोर्चा संभाला है। बिलासपुर एसडीएम नवीन आहूजा समेत अन्य अधिकारियों ने पूरे कपालमोचन क्षेत्र को साफ करने के लिए मंगलवार को खुद झाडू़ लगाई। एसडीएम के साथ सफाई अभियान में बीडीपीओ जोगेश कुमार, पंचायत अधिकारी सुशील मंगला, पटवारी देवी चरण, पंकज सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

सफाई अभियान कपालमोचन स्थित ऋणमोचन सरोवर से शुरू किया गया। एसडीएम नवीन आहूजा ने बताया कि प्रथम चरण में कपालमोचन के ऋणमोचन, कपालमोचन, सूरजकुंड सरोवरों के घाटों और सीढ़ियों की सफाई की गई। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र में कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात कर दिया गया है, जहां पर भी गंदगी जमा है, उस जगह को अच्छी तरह से साफ कर गंदगी और कूड़े को एक निश्चित जगह पर गिराया जाएगा। कर्मचारी कचरे के ढेरों को इकट्ठा करने के साथ रेहड़ी व ट्रॉलियों से कपालमोचन क्षेत्र से बाहर गिराएंगे। बिलासपुर प्रशासन को सबसे पहला प्रयास यही रहेगा कि मेला क्षेत्र व आसपास के क्षेत्र में गंदगी की वजह से कोई बीमारी न फैले। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि वह पॉलीथिन से बनी किसी भी वस्तु को आग में नहीं जलाएंगे। उन्होंने कपालमोचन के निजी संस्थानों, धर्मशालाओं, मंदिरों और गुरुद्वारा साहिब कमेटी से भी अपील की की वह साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और अपने-अपने संस्थानों में सफाई कराकर कचरा निश्चित स्थान पर डालें। नवीन आहूजा ने कहा कि उनका प्रयास है कि सरोवर के पानी में 12 माह श्रद्धालुओं को साफ-सुथरा पानी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें