फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के दामों में दस रुपये बढ़ाने पर भड़के किसानों ने नेशनल हाईवे के बीच बैठ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने के दाम में महज दस रुपये बढ़ोतरी पर भड़के किसान, एनएच पर दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हरियाणा सरकार की ओर से गन्ने के दामों में मात्र दस रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किए जाने से मंगलवार को किसान भड़क गए। नाराजकिसान नेशनल हाईवे पर पहुंच गए और सरस्वती शुगर मिल के सामने चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 के बीचों बीच धरने पर बैठ गए। इससे यातायात बाधित हो गए, हाईवे पर जाम लगने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने किसानों को समझाकर शांत किया। किसानों ने इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने गन्ने का दाम प्रति क्विंटल चार सौ रुपये किए जाने सहित कई मांगें रखीं। इसके बाद किसानों ने जाम खोला। इस बीच करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी गुट) के प्रदेश अध्यक्ष कर्मसिंह मथाना के नेतृत्व में मंगलवार सुबह सैकड़ों किसान सरस्वती शुगर मिल के सामने एकत्रित हुए। इस दौरान किसान नेशनल हाईवे 73 पर सड़क के बीचोंबीच धरने पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदेश अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना और प्रदेश सचिव हरपाल सुढैल ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से तीन साल के कार्यकाल के दौरान गन्ने में मात्र बीस रुपये की बढ़ोतरी की गई है जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है, जबकि चीनी के दाम आसमान को छू रहे हैं। लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जाम लगने की सूचना पर शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसानों को जाम खोलने को कहा, लेकिन किसानों ने किसी बड़े अधिकारी के मौके पर आकर आश्वासन देने के बाद जाम खोलने की बात कही। इस पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाया कि गन्ने का दाम बढ़ाना सरकार का काम है। वे उनकी मांग आला अफसरों तक पहुंचा देंगे। इसके बाद किसानों ने जाम खोला। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान किसानों ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम 14 सूत्रीय ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने गन्ने के दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल दिए जाने सहित अन्य मांगें रखी। प्रदर्शन में जिला प्रधान संजू गंदयाना, बाबू राम गुंदयाना, राजपाल, सुरेश कुमार, जय सिंह, मनोज कुमार, लाल सिंह व सुभाष आदि किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

महज दस रुपये बढ़ोतरी किसानों से मजाक
किसान नेताओं ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पिछले दिनों गन्ने के दामों में मात्र दस रुपये की बढ़ोतरी की है, जो किसानों के साथ एक मजाक है। तीन साल के अपने कार्यकाल में सरकार ने अब तक केवल 20 रुपये ही गन्ने के दाम बढ़ाए हैं। जिससे किसानों में रोष है। उन्होंने कहा कि जब चीनी 20 रुपये प्रति किलो थी, तब गन्ने के दाम 200 रुपये प्रति क्विंटल थे। अब चीनी की कीमत 40 रुपये प्रति किलो से अधिक हो गई है तो गन्ने के दाम भी 400 रुपये प्रति किलो होने चाहिए।
विज्ञापन

सीएम को भेजे मांगपत्र में ये रखी मांगें
14 सूत्रीय मांग पत्र में किसानों ने गन्ने का मूल्य चार सौ रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, शुगर मिल में पिराई सत्र शीघ्र शुरू करवाए जाने, गन्ने की बोडिंग आधार कार्ड से जोड़े जाने, गन्ना का भुगतान समय पर किए जाने, गन्ना किसानों को चीनी कंट्रोल रेट पर मुहैया कराए जाने सहित 14 मांगों को रखा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे दोबारा नेशनल हाईवे पर बैठकर जाम लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें