फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़ रहे कैंसर मरीज, 73 नए केस आए सामने: दहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बढ़ रहे कैंसर मरीज, 73 नए केस आए सामने: दहिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले में कैंसर रोगियों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। आंकड़ों के मुताबिक जिले में इस साल कैंसर के 73 नए रोगी सामने आए हैं। यह बात मंगलवार को सिविल अस्पताल में राष्ट्रीय कैंसर जागरुकता दिवस पर चिकित्सक अधीक्षक डॉ. विजय दहिया ने कही। उन्होंने बताया कि भारत में हर वर्ष करीब 10 लाख कैंसर से पीड़ित मरीज सामने आते हैं, जबकि करीब छह से सात लाख लोग कैंसर से जान गवां बैठते हैं। उन्होंने बताया कि कैंसर के प्रमुख कारण सिगरेट, तंबाकू का सेवन हैं। 100 में से 40 कैंसर के रोगी सिगरेट व तंबाकू का सेवन करने वाले पाए गए हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा बैकवर्ड मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान नेे कहा कि कुछ वर्ष पहले कैंसर एक जानलेवा बीमारी समझी जाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली हैै कि अगर कैंसर की शुरुआती चरण में पहचान हो जाए तो उस पर काफी हद तक काबू पाया जा सकता है और व्यक्ति की जान बच सकती है।
विज्ञापन

250 मरीजों की स्क्रीनिंग की
समारोह में 250 मरीजों की कैंसर की स्क्रीनिंग की गई। जिसमें से सात मरीज संदिग्ध पाए गए। उप सिविल सर्जन डॉ. कपिल कांबोज की ओर से बताया गया कि कैंसर से बचने के लिए धूम्रपान, तंबाकू व अल्कोहल का उपयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही हमें फल व सब्जियों का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए। मौके पर बोबेश कुमार, मिथलेश, दीप्ति, शिल्पा, हरपाल सिंह व मित्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें