पंज प्यारों की अगुवाई में निकला नगर कीर्तन
रादौर। गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा सिंह सभा रादौर की ओर से कस्बे में नगर कीर्तन निकाला गया। नगरकीर्तन का कस्बे में बैंड बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारों ने की। नगर कीर्तन मेन बाजार, कॉलेज रोड, नगरपालिका रोड से होता हुआ अंत में गुरुद्वारा सिंह सभा में समाप्त हुआ। कस्बे की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने जगह-जगह नगर कीर्तन का स्वागत किया। बुबका चौक पर उद्योग व्यापार मंडल के प्रधान अमित कांबोज के नेतृत्व में नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा के सदस्यों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान सरदार त्रिलोचन सिंह टोची, अमित कांबोज, परविन्द्र सिंह, सरदार बलदेव सिंह, भगवानदास खुराना, दीपक उपनेजा, वेद कांबंोज, दिनकर अरोडा, सुरेन्द्र अरोडा, सतीश नामदेव, राजू मेहता, डिंपल गुप्ता, खरैतीलाल चावला, चमनलाल, मास्टर अर्जुनसिंह, श्यामलाल, हरी कालडा, अरूण लूथरा, जयमल सैनी, गुलशन आदि उपस्थित थे।