फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा करने में चार दिन शेष, अब तक नहीं बंटे बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल जमा करने में चार दिन ही बाकी, अब तक नहीं बंटे बिल
विज्ञापन

खिजराबाद। खिजराबाद सब डिवीजन में बिजली बिल जमा करने की तिथि नजदीक आ गई है, मगर अभी तब बिल बांटे जाने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है। इधर, समय से बिल जमा नहीं हुए तो उपभोक्ताओं को फाइन चुकाना होगा।
निगम सूत्रों के जानकारी के अनुसार बिजली के बिल छपकर तैयार हो चुके हैं लेकिन बांटने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। जबकि बिल जमा करने की अंतिम तारीख 30 अक्तूबर है। मात्र चार दिनों में खिजराबाद सब डिवीजन के 79 गांवों में बिजली के बिल कैसे बांटे जाएंगे, इस बात का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। ग्रामीण इलाकों में बिजली का बिल जमा करवाने की अंतिम तारीख से पहले बंट जाने चाहिए ताकि ग्रामीण इलाकों के लोग बिजली का बिल जमा करवाने का प्रबंध कर लें। विभाग के अनुसार बिजली के बिल बांटने का जिम्मा ठेकेदार के कारिंदों पर है। सोमवार को विभाग के खिजराबाद कार्यलय में बिजली बिलों का बंडल पहुंचा। बंडल में से बिलों को अलग करना, उसके बाद उनको पतों सहित अलग करना, उसके बाद अलग-अलग जगहों के बिल ठेकेदार के कारिंदे सबके पतों पर बिल भिजवाते हैं। इन सब कामों में कई दिन लग जाते हैं। बिल जमा करवाने की अंतिम तारीख से पहले अभी तक किसी के पास बिल नहीं पहुंचे। ग्रामीण नरसिंह, राकेश कुमार, विक्की, मोहन आदि का कहना है कि अभी तक किसी भी गांव में बिजली के बिल नहीं पहुंचे। यदि बिजली का बिल जमा कराने की अंतिम तारीख से एक या दो दिन पहले ही बिल मिलते हैं तो ये सरासर गलत है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिल जमा करवाने के लिए गरीब तबके के लोगों को प्रबंध करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार तो बिजली के बिल समय पर नही भरे जा सकेंगे और विभाग जुर्माना वसूलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
इस बारे में छछरौली के एस.डी.ओ.पंकज देसवाल का कहना है कि बिजली के बिल अभी तक रिटायर फौजी बांटते आए हैं। लेकिन अब की बार किसी नई एजेंसी को बिजली के बिल बांटने का कार्य दिया गया है, जिस कारण बिलों में देरी हुई। नई एजेंसी पर काम आने के कारण देरी हुई। आगे से नियमित रूप से बिजली के बिल दिएं जांएंगे और समय पर उपभोक्ताओं के घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें