फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चियों को जन्म देने वाली माताओं को किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चियों को जन्म देने वाली माताओं को किया सम्मान
विज्ञापन

छछरौली। खंड छछरौली के गांव सलेमपुर खादर में बाल कल्याण विभाग की सीडीपीओ सीमा प्रसाद की अध्यक्षता में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में भाग ले रही महिलाओं ओर पुरूषों को जागरूक करते हुए सीडीपीओ सीमा प्रसाद ने कहा कि समाज में लड़के लड़कियों की संख्या बराबर हो, हर घर में जन्म लेने वाली बेटी पढ़ लिखकर अपने पैरों पर खड़ी हो सके और किसी के ऊपर बोझ ना बने। हरियाणा की बेटियों ने तो पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा चाहे मेडिकल खेल ओर अंतरिक्ष में अपनी सफलता के परचम लहराएं है। देश में सबसे ज्यादा खेलों में गोल्ड मेडल हरियाणा की बेटियों के नाम है। गांव की सबसे पढी लिखी बेटी नेहा को ब्रांड अंबेस्टर नियुक्ति किया गया। एक जनवरी से लेकर अब तक जन्मी सभी बचियों के लिए कुआं पूजन भी किया गया और उनकी माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। जिला महिला बाल कल्याण अधिकारी रिचा बुद्धिराजा ने कहा कि कुछ लोग बच्ची के जन्म पर इतना दुखी होते हैं कि वह जन्म लेने वाली फूल सी मासूम बच्ची को बाहर फेंक देते है। यह सबसे दुखदायी है। सरपंच जसमेर ने गांव में बढ़ते लिंगनुपात के बारे चिंता व्यक्त करते हुए सभी ग्रामीणों को शपथ दिलाई की भविष्य में बेटियों को बचाया जाएगा ओर बेटों की तरह पढ़ाया जाएगा। इस मौके पर सुपरवाईजर सोनिया गिल, किरण, पंकेश और राजकुमारी मौजूद रही।
फोटो-15,16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें