फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीदों को किया नमन
विज्ञापन

-पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस शहीदी दिवस समारोह-
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला पुलिस लाइन में शनिवार को पुलिस शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने की।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हर वर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने ने बताया कि 21 अक्तूबर 1959 को भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस की एक टुकड़ी पर हॉट स्प्रिंग लद्दाख में दुश्मनों की सेना ने घात लगाकर हमला किया था जिसमें भारतीय सीमा तिब्बत सेना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी शहीद हुए थे। उन्हीं शहीदों की याद में हर वर्ष 21 अक्तूबर को श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाया जाता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आज के युग में पुलिस को हर दिन नई-नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है इसलिए हमें अपने आपको मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखना चाहिए। आज के युग में जनसंख्या इतनी अधिक बढ़ गई है और पुलिस की कमी महसूस होती है, क्योंकि ज्यादातर जनता की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस के कंधों पर ही होता है। इस मौके पर देश के 370 शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया। समारोह में उप-पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह, राजेंद्र सिंह व ऊषा सहित सभी थाना प्रबंधक, चौकी इंचार्ज व पुलिस के अधिकारीगण व कर्मचारियों ने भाग लिया और पुलिस के शहीद जवानों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
फोटो-1,2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें