फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन तस्करों ने दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध खनन के विरोध पर तस्करों ने दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जठलाना। जिले में अवैध खनन करने वालों को पुलिस का खौफ तक नहीं है, नतीजतन खनन तस्करों ने अब अवैध खनन रोकने की मांग करने वाले हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी के प्रधान वरयामसिंह को जान से मारने की धमकी दी है। संस्था की ओर से इस मामले में जठलाना थाना पुलिस से शिकायत की गई है। इसको लेकर शनिवार की शाम को जठलाना पुलिस ने संस्था के प्रधान एडवोकेट वरयामसिंह के बयान दर्ज किए और धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान एडवोकेट वरयामसिंह ने बताया कि उन्होंने जठलाना क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन को लेकर 23 सितंबर को मामले की शिकायत यमुनानगर में मुख्यमंत्री से की थी। इसके बाद उन्होंने अपनी संस्था और ग्रामीणों के साथ मिलकर अवैध खनन करने वाले लोगों के खिलाफ मुहिम चलाई है, जिससे रेत के ठेकेदार आए दिन उन्हेें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें