फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग पर फूटा पब्लिक का गुस्सा, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोडिंग पर फूटा पब्लिक का गुस्सा, लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जठलाना। जठलाना क्षेत्र में रात के अवैध खनन सामग्री भरकर तेज रफ्तार में दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ रविवार रात को पब्लिक का गुस्सा फूट पड़ा। इससे खफा क्षेत्र के लोग हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट वरयामसिंह के नेतृत्व में सड़क पर उतर आए। लोगों ने रविवार रात को ही गुमथला बस स्टैंड पर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों को रोककर जठलाना पुलिस और खनन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। प्रशासन की ओर से थाना जठलाना प्रभारी हरदीपेन्द्र सिंह और खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की। थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने यातायात बहाल किया, इस दरम्यान दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों का कहना था कि, सोमवार से रात के समय अवैध खनन सामग्री से ओवरलोड वाहनों को गुजरने नहीं दिया जाएगा। इधर, सोमवार को इसको लेकर पंचायत हुई, जिसमें आज रात से ओवरलोड वाहनों को न चलने देने का संकल्प लिया गया।
पब्लिक बोली- ओवरलोडिंग से खस्ताहाल हो रहीं सड़कें
संस्था के प्रधान एडवोकेट वरयामसिंह, डॉ. शुभम सलुजा, सुरजीत सिंह (पूर्व सरपंच गुमथला), राहुल शर्मा, सलिन्द्र, शुभम, निरवैरसिंह, चमकौर सिंह, सर्वजीतसिंह, कृष्णा आदि ने बताया कि यमुना नदी के घाटों पर रातदिन अवैध रूप से खनन चल रहा है। यहां से वाहन ओवरलोड होकर गुजरते हैं, जिससे क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हो रही हैं। वहीं ओवरलोड वाहनों से आए दिन दुर्घटना हो रही है। मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार प्रशासन के अधिकारियों से बात की, मगर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

यमुनानगर में नहीं चलते सीएम के आदेश, लोग बोले- अफसर करा रहे अवैध खनन
लोगों ने बताया कि 23 सितंबर को हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी की ओर से मुख्यमंत्री मनोहरलाल को यमुनानगर में इस बारे एक शिकायत पत्र सौंपा था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तीन दिन के अंदर अवैध खनन रोकने और ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए थे, मगर कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि, अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन हो रहा है और ओवरलोडिंग कराई जा रही है।
यमुनानदी की ठोकरों को पहुंचा रहे हैं नुकसान
रविवार की शाम को विधायक रादौर श्यामसिह राणा को भी क्षेत्र के लोगों ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद विधायक श्यामसिंह राणा ने लोगों के साथ यमुनानदी के गुमथलाराव घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने पाया कि रेत के ठेकेदार नियमों को ताखपर रखकर घाटों से रेत उठा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई ठोकरों के पास से रेत उठा रहे हेैं, जिससे उन्हें नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पंचायत में ग्रामीण बोले-गुमथला में लगाएंगे नाका, रोकेंगे ओवरलोडिंग
अवैध खनन और ओवरलोडिंग से खफा ग्रामीणों की गांव गुमथला में सोमवार को पंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के लोग यमुनानदी के किसी भी घाट पर अवैध खनन नहीं होने देंगे और ओवरलोड वाहनों को नाका लगाकर गांव गुमथला में रोका जाएगा। हरियाणा एंटी करप्शन सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट वरयामसिंह और पूर्व सरपंच सुरजीतसिंह ने कहा कि मामले को लेकर सभी क्षेत्र के लोग एक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें