फ्री स्टाइल व ब्रेस्ट स्ट्रोक स्विमिंग में सान्या ने मारी बाजी
जिला स्तरीय महाकुंभ में स्वीमिंग में लड़के व लड़कियों ने दिखाया दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला स्तरीय महाकुंभ खेल प्रतियोगिता में सोमवार को लड़कों व लड़कियों ने विभिन्न प्रकार की स्वीमिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इस दौरान लड़कियों ने अंडर-14, अंडर-17 व ओपन कैटेगरी में फ्री स्टाइल, ब्रेस्ट स्ट्रोक आदि में दमखम दिखाया। वहीं लड़कों के अंडर-14, अंडर-17 व ओपन कैटेगरी ग्रुप में फ्री स्टाइल व बरेस्ट स्टोक में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
लड़कियों का ये रहा रिजल्ट :
स्विमिंग अंडर-14 लड़कियाें के 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में पहले स्थान पर सान्या, दूसरे स्थान पर दुदिया सरकार व तीसरे स्थान पर कशिश रही। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी सान्या पहले, दुदिया सरकार दूसरे और कशिश तीसरे स्थान पर रही। स्विमिंग अंडर-17 के 50 मीटर बरेस्ट स्टरोक लड़कियों की प्रतियोगिता में हरिसिमरण प्रथम, प्रेरणा द्वितीय और लखमीत तृतीय स्थान पर रही। स्विमिंग ओपन कैटेगरी 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक प्रतियोगिता में हरिसिमरण ने प्रथम, प्रेरणा ने द्वितीय और लखमीत ने तृतीय स्थान हासिल किया।
बॉक्स
ये रहा लड़कों का परिणाम :
स्विमिंग अंडर-14 वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों की प्रतियोगिता में शिवम प्रथम, भवनीस द्वितीय और आकाश तृतीय स्थान पर रहे। स्विमिंग अंडर-14 वर्ग के 50 मीटर बैकस्टोक प्रतियोगिता में तलवार सिंह ने पहला, आर्यन ने दूसरा और स्वास्तिक ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग के 100 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में भवनेस पहले, अभिनव दूसरे और रचित बंसल तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग के 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में कार्तिक ने पहला, वंश ने दूसरा और उज्जवल ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन कैटेगरी वर्ग में 50 मीटर फ्री स्टाइल में कर्मपाल प्रथम, सोमबीर द्वितीय और बलिंद्र तृतीय स्थान पर रहे। ओपन कैटेगरी वर्ग के 50 मीटर बैकस्ट्रोक प्रतियोगिता में सोमबीर ने प्रथम, कर्मपाल ने द्वितीय और बलिंद्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। ओपन कैटेगिरी 100 मीटर बैकस्ट्रोक में मोहित पहले, कुलदीप दूसरे और रविकांत तीसरे स्थान रहे।
फोटो : 25