फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादुपुर-नलवी नहर कांग्रेस सरकार द्वारा खोदा गया गड्ढा - राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
दादुपुर-नलवी नहर कांग्रेस सरकार का खोदा गया गड्ढा: राज्यमंत्री
विज्ञापन

यमुनानगर। राज्य मंत्री एवं नारायणगढ़ से विधायक नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जगाधरी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसे। उन्होंने दादुपुर नलवी नहर को कांग्रस सरकार की ओर से खोदा गया गड्ढा करार दिया। कहा कि, 10 साल सत्ता में रहने के दौरान कांग्रेस सरकार ने किसानों का मुआवजा क्यों नहीं दिया। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से की जा रहीं किसान पंचायतें मात्र ढकोसला हैं। लूट -खसोट का धंधा बंद होने पर अब कांग्रेस नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है। मंत्री ने कहा अब भाजपा ने हर क्षेत्र में पारदर्शिता कायम की है। रोजगार पर्ची से नहीं बल्कि मेरिट से मिल रहे हैं। सीएम मनोहर लाल की सरकार ने हर घर में दीपक जलाने का कार्य किया है। हरियाणा तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जिक्र करते हुए मंत्री सैनी ने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में इन्होंने प्रदेश में मात्र 4 हाईवे बने, जबकि भाजपा सरकार ने तीन साल के अंदर 14 हाईवे बनवाए। इस मौके पर विधायक यमुनानगर एडवोकेट घनश्यामदास अरोड़ा, भाजपा के जिला महासचिव राजेश सपड़ा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें