कड़े मुकाबले में दिव्यांश, अभिनव, संजीव और आदित्य जीते
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन की ओर से शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल में हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट 2017 का शानदार आगाज हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रम एवं रोजगार,खान एवं भू-विज्ञान विभाग के राजयमंत्री नायब सैनी और विशिष्ट अतिथि यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया। पहले दिन हुए मैचों में दिव्यांश ने सतबीर को 6-0, अभिनव ने कार्तिक का े6-3, संजीव ने सुवराज को 6/4 और आदित्य ने गौतम को 6-1 से हराया।
इससे पूर्व अपने संबोधन में राज्यमंत्री ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। खेलों से व्यक्ति का चहुंमुखी विकास होता है। राज्यमंत्री ने जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन को इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए 2.5 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि अगर खिलाड़ी में प्रतिभा है और वह खेल के प्रति निष्ठावान है तो उसे कोई भी कठिनाई रोक नहीं सकती। इस मौके पर एससी जैन को टेनिस में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल गुप्ता, जरनल सेक्रेटरी ललित टंडन, टूर्नामेंट डायरेक्टर रमन सलूजा, भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के सुरेंद्र कुमार, भाजपा के जिला महामंत्री राजेश सपरा, मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम निवास गर्ग, पार्षद संगीता सिंघल, कपिल मनिष गर्ग, विभोर, विशाल, अश्वनी अग्रवाल, विपिन चौपाल आदि उपस्थित थे।