भारी वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति
रादौर। रादौर के मेन बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही से स्थानीय लोग परेशान हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से दिनभर शहर के मेन बाजार में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मामले को लेकर शहर के लोगों ने मेन बाजार में आने वाले भारी वाहनों पर नगरपालिका रादौर सचिव से प्रतिबंध लगाने की मांग की है। वेलफेयर एसोसिएशन रादौर के प्रधान सुशील अग्रवाल, सुनील कांबोज मंधार, मास्टर सुनील मलिक, मास्टर प्रवेश कुमार, मास्टर गुरचरणसिंह, मास्टर नैबसिंह बैनिवाल, रामकुमार धानोखेडी ने बताया कि अरसे से शहर के लोग मेन बाजार में भारी वाहनों के कारण लग रहे जाम से परेशान हैं। इस बारे में नगरपालिका सचिव सुरेन्द्र मलिक ने कहा कि यदि शहर के लोग इस बारे में नपा को शिकायत देंगे तो नगरपालिका रादौर इस बारे में अवश्य कार्रवाई करेगी।