फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल अंडर-17 वर्ग में हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल रादौर की टीम ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल अंडर-17 में हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल रादौर की टीम ने बाजी मारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ के चौथे दिन लड़के और लड़कियों के मुकाबले हुए। जिले के विभिन्न स्थानों से आई टीमों ने अंडर-17 और ओपन कैटेगरी में दमखम दिखाया। चौथे दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएसओ राजेंद्र पाल सिंह और कोच नरेश सिंह ने किया।
लड़कियों के वॉलीबाल अंडर-17 वर्ग में हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल रादौर की टीम ने पहला, डीएवी पब्लिक स्कूल रादौर की टीम ने दूसरा और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी वर्कशॉप की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के खो-खो अंडर-17 वर्ग में सुढैल प्रथम, हरनौल द्वितीय और गुर्जर कन्या विद्या मंदिर देवधर तृतीय रहे। लड़कियों के फुटबाल अंडर-17 मैच में ग्रोमिंट एसएस स्कूल जगाधरी वर्कशॉप की टीम प्रथम, एसटी विवेकानंद लोटसवैली पब्लिक स्कूल की टीम द्वितीय और आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल फर्कपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही। फुटबाल अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में ग्रोमिंट एसएस स्कूल, जगाधरी वर्कशॉप पहले, आदर्श सीसे स्कूल फर्कपुर दूसरे और एसटी विवेकानंद लोटसवैली पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। टग ऑफ वार ओपन कैटेगरी लड़कियों के मुकाबले में जीएनके यमुनानगर प्रथम, राजकीय सीसे स्कूल हरिपुर कांबोज द्वितीय और डीएवी कन्या कॉलेज यमुनानगर तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

अंडर 17 कबड्डी में एसडी स्कूल जगाधरी की लड़कियों ने मारी बाजी
कबड्डी अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में एसडी सीसे स्कूल जगाधरी की टीम ने पहला, मुंसिबल की टीम ने दूसरा और न्यू लाइट राजपुरा की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। सर्किल कबड्डी ओपन कैटेगरी लड़कियों के मुकाबले में फतेहपुर प्रथम, राजकीय माडल सीसे स्कूल बिलासपुर की टीम दूसरे और ग्रोमिंट सीसे स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही।
लॉन टेनिस में शिखर पहुंचा फाइनल में
हरियाणा खेल महाकुंभ में लोन टेनिस के मुकाबले में यमुनानगर के शिखरगढ़ ने फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को हुए सेमी फाइनल मुकाबले में शिखर ने अनमोल सिंह को 6-2 से हराया।
विज्ञापन

कोच पड़ रहे कम, शिक्षकों का लेना पड़ रहा सहयोग
जिला स्तरीय महाकुंभ प्रतियोगिता में करीब 150 खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। जिनमें भाग लेने के लिए रोजाना सैकड़ों खिलाड़ी भाग लेने आ रहे हैं। दोपहर का खाना विभाग की ओर से खिलाड़ियों का उपलब्ध कराया जा रहा है। खिलाड़ियों की संख्या अधिक होने पर कोच, रेफरी व प्रशिक्षक आदि की संख्या कम पड़ रही है। ऐसे में विभाग को बच्चों के साथ आए डीपीए और अन्य शिक्षकों का सहयोग लेना पड़ा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें