फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जलाया जाएगा बुराई का प्रतीक रावण

विज्ञापन
विज्ञापन
आज जलाया जाएगा बुराई का प्रतीक रावण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों पर चल रही रामलीला के बाद शुक्रवार को तमाम लोग विजय दशमी की तैयारियां मुकम्मल करते नजर आए। शनिवार (आज) को दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को जलाने के लिए कारीगरों ने उन्हें रूप दिया।
मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड में श्रीसनातन धर्म मंदिर सभा की ओर से विजय दशमी मनाया जाएगा। इसको लेकर मंदिर परिसर में 75 फीट ऊंचे दशानन(रावण) का पुतला और 60-60 फीट ऊंचे मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाए गए हैं। इन पुतलों को माहभर की मेहनत से तैयार किया गया। लगातार तीन पीढ़ियों से पुतले बनाने की कला से जुड़े परिवार के अशोक कुमार, महेंद्र कुमार बल्लू और उनके पुत्र पंकज ने पुतलों को अंतिम रूप दया। सभा से दशहरा महोत्सव कार्य को चंद्र मेहता, एडवोकेट, पीडी बत्तरा, हंसराज, विपन मेहता, सुभाष मेहता, अश्वनी नंदा, नरेश ढ़ीगरा, चंद्र कुमार दत्ता, सुरिंद्र ग्रोवर, सतपाल अरोड़ा ने संयुक्त रूप से सभी शहर वासियों से अनुरोध किया कि वह परिवार सहित दशहरा ग्राउंड मॉडल टाउन में पहुंचकर उत्सव की शोभा बढ़ाएं। इसी प्रकार पेपर मिल के फुटबाल ग्राउंड, जगाधरी के मिलिट्री ग्राउंड में भी पुतलों को दहन के लिए खड़ा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी सेंटर ग्राउंड में होगा रावण के 60 फीट के पुतले का दहन
रामलीला कमेटी यमुनानगर की ओर से कैनाल रेस्ट हाउस के समीप टाउन हाल में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसी के साथ ही कमेटी द्वारा विजय दशमी पर्व की भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कमेटी के प्रधान सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस बार 60 फीट ऊंचे रावण का पुतला तैयार किया गया है। इसके साथ ही 50-50 फुट के मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले तैयार कराए गए हैं। इस अवसर पर शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी और सिटी सेंटर ग्राउंड में श्रीराम सेना व रावण सेना के युद्ध के बाद पुतलों का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें