फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा ट्रक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। चंडीगढ़ रुड़की नेशनल हाईवे 73 पर गुरुवार रात टायर फटने से सब्जियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक दुकान में घुस गया। इस दौरान दुकान का शटर टूट गया, वहीं ट्रक भी आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना मिलने पर ट्रक मालिक और दुकानदार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन शुरु किया।
विज्ञापन

ट्रक चालक नरेश कुमार ने बताया कि वीरवार देर शाम वह नारायणगढ़ मंडी से टमाटर, करेला जैसी सब्जियां लेकर जगाधरी आ रहा था। रात लगभग ढाई बजे जब वह नेशनल हाईवे 73 पर हुडा कॉमर्शियल के समीप नेशनल हाइवे 73 पर पहुंचा ही था कि चालक साइड का टायर फट गया। जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह विपरीत दिशा में एक एल्युमिनियम फिटिंग की दुकान में घुस गया। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी सब्जियां भी खराब हो गई। ट्रक घुसने से दुकान का शटर पूरी तरह टूट गया और एल्युमिनियम गेट भी क्षतिग्रस्त हो गया। उधर, बीकेडी रोड पर गांव शहजादपुर पंच पीर के नजदीक एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर ने कूद कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें