फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों की नहीं हुई सफाई तो बिजलीकर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता पखवाड़े में सफाई के लिए देना पड़ रहा धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। विडंबना देखिए एक तरफ सरकार 15 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रही है, वहीं यमुनानगर में बिजलीविभाग के कर्मचारियों को शौचालयों की सफाई की मांग को लेकर धरना देना पड़ रहा है। एक्सईएन को सप्ताहभर पहले दिए गए मांगों के नोटिस पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर मंगलवार को बिजली कर्मचारियों ने उनके कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। आल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर यूनियन के बैनर तले बिजली कर्मियों ने एक्सईएन और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था कि, शौचालयों की सफाई नहीं कराई जा रही है। ऐसी सामान्य मांग पर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान एक्सईएन कर्मचारियों के बीच में आए और उनसे बातचीत की। जिसके बाद कर्मचारी शांत हुए।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन यूनिट प्रधान जोत सिंह रावत की अध्यक्षता में किया गया। धरने का संचालन यूनिट प्रधान सचिव पवन हांडा ने किया। प्रधान जोत सिंह ने कहा कि यूनियन की ओर से एक्सईएन यमुनानगर को 19 सितंबर को मांगों के बारे में एक ज्ञापन और नोटिस दिया था। जिसमें मांगों को पूरा करने के लिए 25 सितंबर तक का समय दिया गया था। लेकिन एक्सईएन ने उनके नोटिस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। नोटिस का जवाब न मिलने पर एक्सईएन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रधान विक्रम सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान मनजिंद्र सिंह ने कहा कि देश की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता से अपील कर रहे हैं कि खुले में शौच न जाएं, लेकिन बिजली निगम के यह अधिकारी शौचालय को साफ स्वच्छ रखने में नाकाम हैं। समय पर शौचालयों की सफाई न होने से वे गंदगी से अटे हुए हैं। जिसकी वजह से कर्मचारी ड्यूटी के दौरान खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। इसके लिए यूनियन के पदाधिकारी समय-समय पर अधिकारी को अवगत करवाते रहते हैं। ऐसी उचित मांगों के लिए भी कार्यकारी अभियंता गंभीर नहीं हैं। जिसकी वजह से मजबूर होकर यूनियन को विरोध करना पड़ा है। विरोध प्रदर्शन करने पर एक्सईएन उनके बीच में आए और उनकी बात सुनी। जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त किया। प्रदर्शन में ज्वायंट सेक्रेटरी जय प्रकाश, यूनिट सेक्रेटरी पवन हांडा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें