फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे की फोटो भेजें, तुरंत होगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कचरे की फोटो भेजें, तुरंत होगी सफाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की सफाई अब हर शहरवासियों के मनमुताबिक होगी। इसके लिए उन्हें नगर निगम के एपर पर एक क्लिक करना होगा। उनके एक क्लिक पर नगर निगम के अधिकारियों को उनके क्षेत्र में सफाई करानी होगी। इसके लिए उन्हें अपने एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या एपल के एप स्टोर पर स्वच्छ मैप टाइप करके एप डाउनलोड करना होगा और इस पर सफाई के लिए संबंधित जगह का फोटो अपलोड करना होगा। इससे प्रदेश के सभी नगर निगम जुड़ चुके हैं।डीसी रोहतास सिंह खरब ने बताया कि इस एप का प्रयोग करके कोई भी व्यक्ति कचरा देख कर फोटो खींच नगर निगम के इस एप्लिकेशन पर अपलोड कर सकता है। इस एप में फोटो अपलोड होने के बाद उसकी लोकेशन भी दिख जाएगी और फोटो संबंधित वार्ड के सुपरवाइजर तक पहुंच जाएगी। इसके बाद सुपरवाइजर की जिम्मेदारी होगी की वो उस जगह की सफाई कराए। यदि समय सीमा के अंदर सफाई नहीं हुई है तो यह रिपोर्ट सेनेटरी इंस्पेक्टर और नगर निगम के कमिश्नर के अलावा मुख्यमंत्री कार्यालय तक जाएगी।
विज्ञापन

गड्ढे की फोटो आते ही अधिकारी तुरंत लेंगे एक्शन
उपायुक्त ने बताया कि टूटी सड़कों की समस्या को दूर करने के लिए भी सभी सड़कों की जियो टैगिंग की जा रही है। इसके तहत सड़क में कहीं भी गड्ढे दिखे तो आप उसी लोकेशन पर खड़े होकर तुरंत फोटो खींचे और पोस्ट करें आपकी शिकायत स्वत: ही संबंधित अधिकारी तक पहुंच जाएगी और उस पर तुरंत कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें