फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रादौर नगर पालिका चुनाव में 86 प्रतिशत हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
‘नगर की सरकार’ के लिए रादौर में 86 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। पहली बार हुए रादौर नगरपालिका चुनाव के लिए रविवार को मतदाताओं में उत्साह देखा गया। हल्की कहासुनी के बीच संपन्न हुए चुनाव में नगर की सरकार के लिए रादौर के 86 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसमें वार्ड नंबर एक के मतदाता वोटिंग में भी नंबर वन रहे, यहां के 94 फीसदी वोटर ने मतदान किया, जबकि वार्ड नंबर नौ के मतदाता इसमें फिसड्डी साबित हुए। यहां के सिर्फ 79 फीसदी वोटर ने मतदान में रूचि दिखाई। इस तरह पंजीकृत 10282 में से 8867 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक चले मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए थे। वोटर में भी मतदान को लेकर रुचि देखी गई।
विज्ञापन

ये रहा परिणाम
वार्ड नंबर 1 से जसवंत सिंह पत्रकार पार्षद चुने गए। जसवंत सिंह को 238 वोट मिले, इन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कर्ण सिंह को 100 वोट के अंतर से हराया। वार्ड नंबर 2 से स्मृति पत्नी अमनदीप को 294 वोट मिले। स्मृति ने 137 वोटों से बलजीत कौर को हराया। वार्ड नंबर 3 से पूर्व सरपंच कुलदीप राव की पुत्रवधू मीनाक्षी राव विजयी रही। मीनाक्षी राव को 318 वोट मिले। मीनाक्षी राव ने 91 वोटों से मीनाक्षी को हराया। वार्ड नंबर 4 में देवेंद्र सिंह विजयी रही। देवेंद्र सिंह को 296 मिले, देवेंद्र ने 24 वोटों से ऋषिपाल को हराया। वार्ड नंबर 5 में रोशन लाल 366 वोट मिले। रोशन लाल सैनी ने 67 वोटों से रामपाल सैनी को हराया। वार्ड नंबर 6 में भगवत दयाल विजयी रहे। भगवतदयाल को 307 वोट मिले। भगवतदयाल ने 9 वोट से कौशल रोहिला को हराया। वार्ड नंबर 7 में राजन को 382 वोट मिलेे। राजन ने गौरव रणबीर सिंह को 35 वोट से पराजित किया। वार्ड नंबर 8 में सुदेश रानी मेहता विजयी रहीं। सुदेश रानी को 494 वोट मिले। वहीं रविंद्र कौर को 226 वोट मिले। सुदेश रानी ने रविन्द्र कौर को 268 वोटों से हराया। वार्ड नंबर 9 में कशिमा विजयी रहीं। कशिमा को 319 वोट मिले जबकि दूसरे स्थान पर रही रजनेश कुमारी को 159 वोट मिले। वार्ड नंबर 10 से गांव छोटाबांस के पूर्व सरपंच दलीप सिंह रिंकू विजयी रहे। दलीप सिंह को 316 वोट, रीतू रानी गुप्ता को 298 वोट मिले। वार्ड नंबर 11 में भाजपा महिला मंडल की प्रधान प्रीति गर्ग ने सीमा मेहता को पराजित किया। प्रीति गर्ग को 446 वोट मिली जबकि दूसरे स्थान पर रही सीमा मेहता को 299 वोट मिली। वार्ड नंबर 12 में महिंद्र पाल को 276 वोट मिले। दीपक उपनेजा को 148 वोट मिले। वार्ड नंबर 13 में रविंद्र कुमार सैनी विजयी रहे। रविंद्र कुमार सैनी को 279 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर रहे धर्मबीर को 163 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें